लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के केंद्र वुहान शहर में होगा लॉकडाउन खत्म, 76 दिन बाद करोड़ों लोग निकलेंगे घर से बाहर

By निखिल वर्मा | Updated: April 6, 2020 11:58 IST

चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से ही पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी फैली. विश्व के 208 देशों में फैल चुके कोरोना वायरस से 69 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. चीन में कोविड-19 से 3331 लोगों ने दम तोड़ा है.

Open in App
ठळक मुद्देवुहान के 13 प्रशासनिक जिलों में से नौ जिलों को ‘कम जोखिम वाल क्षेत्र’ घोषित किया गया जो स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने की ओर इशारा करता है।रविवार (5 अप्रैल) को चीन में कोरोना वायरस के 39 नये मामले सामने आए हैं जिनमें से 38 मामले ऐसे हैं जहां लोग विदेशों से संक्रमित होकर आए हैं।

चीन में सोमवार (6 अप्रैल) को कोरोना वायरस के 39 मामलों की पुष्टि हुई है और दो लोगों की मौत हुई है। 22 जनवरी से 1 मार्च 2020 कोरोना वारयस महामारी के चीन के कुछ प्रांत बुरी तरह तबाह हुए थे। पिछले एक महीने में चीन ने अपनी स्थिति में काफी सुधार किया और इस दौरान यहां हर दिन केसों की संख्या 100 से कम रही है। चीन अब कोरोना वायरस के जन्मदाता शहर वुहान से लॉकडाउन हटाने की तैयारी में हैं जहां 23 जनवरी को शहर को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में लंबे समय से जारी बंद आठ अप्रैल को समाप्त होगा। । इससे 1.1 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले शहर में लोगों पर लगी पाबंदी खत्म हो जाएगी। वुहान के लोग बुधवार से शहर के बाहर यात्रा कर सकेंगे । 

वुहान के नौ जिले 'कम जोखिम' वाली श्रेणी में

वायरस से सर्वाधिक प्रभावित वुहान के 13 प्रशासनिक जिलों में से नौ जिलों को ‘कम जोखिम वाल क्षेत्र’ घोषित किया गया जो स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने की ओर इशारा करता है। अन्य चार जिलों को ‘मध्यम जोखिम’ वाले इलाकों के तौर पर वर्गीकृत किया गया है। वुहान में कोरोना वायरस के जोखिम के लिए 27 मार्च को किए गए आकलन को ‘उच्च जोखिम’ से घटा कर ‘मध्यम जोखिम’ कर दिया गया था। अब हुबेई प्रांत में कोई भी शहर या काउंटी ‘उच्च जोखिम’ की श्रेणी में नहीं है। वुहान हुबेई प्रांत की राजधानी है।

वुहान में यात्रा पाबंदियों पर ढील

कोरोना वायरस महामारी का केंद्र वुहान शहर की जनसंख्या 1.1 करोड़ है। ये शहर 28 मार्च को दो महीने से भी अधिक समय तक पूरी तरह अलग-थलग रहने के बाद आंशिक रूप से खुला। वुहान शहर में जनवरी में लॉकडाउन लगाया गया था और वहां के बाशिंदों को शहर छोड़ने पर रोक लगा दी गयी थी। रोजमर्रा की जिंदगी पर कड़ी बंदिशें लगा दी गयी थीं। यहां 65 दिनों बाद पहली बार दूसरे शहर से रेल पहुंची थी। वुहान में नौ सप्ताह के लॉकडाउन (बंद) के बाद पहली बार 25 मार्च को शहर के भीतर बस सेवा शुरू की गई।

पटरी पर लौटने लगा चीन

रविवार (5 अप्रैल) को चीन में कोरोना वायरस के 39 नये मामले सामने आए हैं जिनमें से 38 मामले ऐसे हैं जहां लोग विदेशों से संक्रमित होकर आए हैं। हालांकि अलावा ऐसे मामले भी बढ़ गए हैं जो संक्रमित तो हैं लेकिन उनमें लक्षण नजर नहीं आते। इस बीच चीन ने कोविड-19 के चलते दो महीने के लॉकडाउन के बाद उत्पादन कार्यों को फिर तेजी से शुरू कर दिया है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनकोरोना वायरस लॉकडाउनवुहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला