लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका को जल्द दोबारा खोलने की योजना के बेहद करीब हैं हम, फिर से सामान्य जीवन जीना चाहते हैं

By भाषा | Updated: April 14, 2020 09:40 IST

​​​​​​​अमेरिका में मंगलवार को वायरस से संक्रमित कम से कम 1334 लोगों की जान गई थी और 24,895 नए मामले सामने आए थे। देश में अभी तक 5.8 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं और करीब 23,352 लोगों की इससे जान जा चुकी है। 

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि वह देश को दोबारा खोलने की योजना के बेहद करीब हैं। कोरोना वायरस के कहर के मद्देनजर देश में 30 अप्रैल तक सामाजिक दूरी बनाने के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी हैं।

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि वह देश को दोबारा खोलने की योजना के बेहद करीब हैं। कोरोना वायरस के कहर के मद्देनजर देश में 30 अप्रैल तक सामाजिक दूरी बनाने के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी हैं। इस घातक वायरस से देश की 95 प्रतिशत से अधिक आबादी प्रभावित हुई है।कोरोना वायरस पर एक संवाददाता सम्मेलन में ट्रम्प ने कहा, ‘‘ मैं अपनी टीम और शीर्ष विशेषज्ञों से इस पर बातचीत कर रहा हूं और हम देश को दोबारा खोलने की योजना को पूरा करने के काफी करीब हैं... उम्मीद है ऐसा निर्धारित समय से पहले होगा... जो कि बेहद महत्वपूर्ण है।’’उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे प्रशासन की योजना और दिशा-निर्देश अमेरिका के लोगों को सामान्य जीवन शुरू करने का आत्मविश्वास देंगे, जिनकी उन्हें जरूरत है।’’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ यह हमें चाहिए। हम अपने देश को दोबारा खोलना चाहते हैं, हम फिर सामान्य जीवन जीना चाहते हैं। हमारा देश खुलने वाला है और वह सफलता पूर्वक खुलेगा ।’’अमेरिका में मंगलवार को वायरस से संक्रमित कम से कम 1334 लोगों की जान गई थी और 24,895 नए मामले सामने आए थे। देश में अभी तक 5.8 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं और करीब 23,352 लोगों की इससे जान जा चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल