लाइव न्यूज़ :

कोरोना पर अमेरिका और चीन में वाकयुद्ध जारी, डोनाल्ड ट्रंप बोले- CHINA ने दुनिया भर में "दर्द और नरसंहार" का प्रसार किया

By भाषा | Updated: May 21, 2020 14:03 IST

कोरोना वायरस को लेकर चीन और अमेरिका में ठन गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन ने दुनिया भर में नरसंहार किया है। विश्व भर में इसने दर्द दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्दे कोविड-19 महामारी से निपटने को लेकर निराशा जताई और दावा किया कि चीन की अक्षमता की वजह से दुनिया भर में बड़े पैमाने पर लोगों की जान गई है। चीन बड़े पैमाने पर दुष्प्रचार अभियान चला रहा है, क्योंकि वह चाहता है कि सुस्त जो बाइडेन राष्ट्रपति पद की दौड़ में जीत जाएं।

वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर चीन को निशाने पर लिया है। ट्रंप ने कहा है कि चीन ने दुनिया भर में जो "दर्द और नरसंहार" का प्रसार किया है, वह उससे ध्यान हटाने की कोशिश के तहत व्यापक दुष्प्रचार अभियान चला रहा है।

ट्रंप ने चीन द्वारा कोविड-19 महामारी से निपटने को लेकर निराशा जताई और दावा किया कि चीन की अक्षमता की वजह से दुनिया भर में बड़े पैमाने पर लोगों की जान गई है। ट्रंप ने बुधवार को ट्वीट किया, "चीन बड़े पैमाने पर दुष्प्रचार अभियान चला रहा है, क्योंकि वह चाहता है कि सुस्त जो बाइडेन राष्ट्रपति पद की दौड़ में जीत जाएं ताकि वह अमेरिका का शोषण करना जारी रख सके जैसा वह मेरे आने तक दशकों तक कर रहा था।"

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, " चीन की तरफ से प्रवक्ता मूर्खतापूर्ण बातें करते हैं और उस दर्द और नरसंहार से ध्यान हटाने की कोशिश करते हैं जो उनके देश ने दुनिया भर में फैलाया है। उसका दुष्प्रचार और अमेरिका तथा यूरोप पर दुष्प्रचार हमला एक अपमान है...यह सब शीर्ष से हो रहा है। वह मुसीबत को आसानी से रोक सकते थे, लेकिन उन्होंने नहीं किया।" ट्रंप ने दुनिया भर में कोरोना वायरस के प्रसार के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया और उस पर अक्षमता का आरोप लगाया।

राष्ट्रपति ने कहा, " चीन में कुछ नासमझ लोग बयान जारी कर चीन के अलावा वायरस के लिए सबको जिम्मेदार ठहराते हैं, जो हजारो लोगों की जा ले चुका है। कृपया इस मुर्ख व्यक्ति को समझाइए कि यह चीन की अक्षमता थी, जिससे दुनिया भर में बड़े पैमाने पर लोगों की जान गई। इसके अलावा कुछ नहीं।"

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिआन ने पिछले महीने कहा था, " विश्व स्वास्थ्य संगठन को कोविड-19 के बारे में बताने वाला चीन पहला देश था। इसका मतलब यह नहीं है कि वायरस की उत्पत्ति वुहान से हुई है... कभी कुछ नहीं छुपाया गया है और न हम छुपाएंगे। "

कोरोना वायरस पिछले साल दिसंबर में सबसे पहले चीन के वुहान में सामने आया था। यह वायरस 328,120 लोगों की जान ले चुका है और करीब 50 लाख लोगों को संक्रमित कर चुका है। इस बीच, अमेरिकी सीनेट ने ‘होल्डिंग फॉरेंन कंपनीज अकाउंटेबल एक्ट’ नामक विधेयक पारित किया है जो चीन और अन्य देशों की ऐसी कंपनियों पर निगरानी को बढ़ाना देने की बात करता है जिन्हें अमेरिकी बाजार से हटाया जा सकता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनशी जिनपिंगडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल