लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: डोनाल्ड ट्रंप से बोले शी चिनफिंग- कोविड-19 के खिलाफ जंग में चीन और अमेरिका को एकजुट होना होगा

By भाषा | Updated: March 27, 2020 20:13 IST

दोनों नेताओं के बीच ऐसे समय में बातचीत हुई जब इससे पहले ट्रम्प और उनके विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इस महीने बार-बार ‘‘चीनी वायरस’’ का जिक्र कर चीन पर निशाना साधा था। कोविड-19 का पता पहली बार चीनी शहर वुहान में चला। 

Open in App
ठळक मुद्देशी चिनफिंग ने की डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत।शी चिनफिंग ने डोनाल्ड ट्रंप से कहा- दुनिया भर को प्रभावित करने वाली कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से जंग लड़ने के लिए चीन और अमेरिका को एकजुट होना चाहिए।

बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से शुक्रवार को फोन पर हुई बातचीत में कहा कि दुनिया भर को प्रभावित करने वाली कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से जंग लड़ने के लिए चीन और अमेरिका को एकजुट होना चाहिए। 

सरकारी प्रसारक सीसीटीवी की खबर के मुताबिक दोनों देशों के बीच वायरस को लेकर हाल के दिनों में वाक्-युद्ध देखने को मिला था लेकिन शी ने ट्रंप से कहा कि चीन, “अमेरिका के साथ सभी सूचनाएं एवं अनुभव साझा करना जारी रखना चाहता है।” 

दोनों नेताओं के बीच ऐसे समय में बातचीत हुई जब इससे पहले ट्रम्प और उनके विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इस महीने बार-बार ‘‘चीनी वायरस’’ का जिक्र कर चीन पर निशाना साधा था। कोविड-19 का पता पहली बार चीनी शहर वुहान में चला। 

इस महीने की शुरुआत में बीजिंग में विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने भी एक ट्वीट में आरोप लगाया था कि अमेरिकी सेना ही वुहान में वायरस लायी थी। सीसीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, शी ने कहा कि चीन-अमेरिकी संबंध नाजुक स्थिति में है। उन्होंने कहा ‘‘आपसी सहयोग पारस्परिक रूप से लाभप्रद है और यह ‘‘एकमात्र सही विकल्प’’ है। 

मुझे उम्मीद है कि चीन-अमेरिकी संबंधों को बेहतर बनाने के लिए अमेरिका सार्थक कदम उठाएगा और दोनों देश मिलकर महामारी के खिलाफ लड़ाई में सहयोग को मजबूत कर सकते हैं।’’ उल्लेखनीय है कि अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और बृहस्पतिवार को यहां एक ही दिन में 16,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही अमेरिका में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 85,600 से अधिक हो गई जो दुनिया में किसी भी देश में सबसे अधिक है। आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या (82,400) के मामले में चीन (81,782) और इटली (80,589) को भी पीछे छोड़ दिया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसशी जिनपिंगडोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल