लाइव न्यूज़ :

coronavirus vaccine: चीन ने कोविड-19 के तीसरे टीके के लिए क्लिनिकल परीक्षण को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: April 25, 2020 12:42 IST

दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस का अब तक दवा और वैक्सीन बनाने में सफलता नहीें मिली है. चीन सहित पूरी दुनिया के वैज्ञानिक/डॉक्टर वैक्सीन की खोज में लगे हैं

Open in App
ठळक मुद्देचीन में कोरोना वायरस से अब तक 4632 लोगों की मौत हुई है, यहां दिसंबर 2019 में कोविड-19 की पुष्टि हुई थीचीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया था.

चीन ने कोरोना वायरस के अपने तीसरे टीके के दूसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल को मंजूरी दे दी है। यहां कोविड-19 के 12 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 82,816 हो गई है। चीन ने कोरोना वायरस के तीन टीकों के क्लिनिकल परीक्षण को मंजूरी दी है जिनमें एक को चीन की सेना पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने विकसित किया है। यह जानकारी सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने दी है।

वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ बायलॉजिकल प्रोडक्ट्स ने चाइना नेशनल फार्मास्युटिकल ग्रुप (सिनोफार्म) के तहत विकसित अपने टीके का और वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (डब्ल्यूआईवी) ने अपने वैक्सीन का क्लिनिकल परीक्षण शुरू कर दिया है। डब्ल्यूआईवी पिछले दिनों उस समय विवाद में रहा था जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि वहां से कोरोना वायरस पनपा होगा।

अमेरिका ने इस मामले में जांच की मांग की थी। डब्ल्यूआईवी ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि ये पूरी तरह मनगढ़ंत हैं। चीन की फार्मास्युटिकल कंपनी सिनोफार्म ने कहा कि क्लिनिकल ट्रायल के पहले चरण में 23 अप्रैल तक तीन अलग-अलग आयुवर्गों के कुल 96 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक टीके के परिणाम सुरक्षित रहे हैं और जिन लोगों पर इसका परीक्षण किया गया है, उन्हें निगरानी में रखा गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनअमेरिकावुहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल