लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- शी चिनफिंग को पसंद करता हूं, लेकिन चीन से बस थोड़ी सी नाराजगी है..,विस्तार से पढ़ें

By भाषा | Updated: March 23, 2020 11:43 IST

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति शी चिनफिंग से ‘विशेष तौर पर’ पर अमेरिकी टीम को चीन भेजने पर बात की थी लेकिन चीन के राष्ट्रपति ने इससे इनकार कर दिया

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने यह नहीं बताया कि शी के साथ उनकी यह बातचीत कब हुई थी।डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ‘अहंकार की वजह से’ चीन नहीं चाहता था कि अमेरिका अपने लोगों को वहां भेजे।

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह चीन से ‘थोड़ा सा नाराज’ हैं क्योंकि चीन ने कोरोना वायरस की जानकारी साझा करने में देरी की। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ उन्हें इसके बारे में हमें बताना चाहिए था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं चीन से थोड़ा सा नाराज हूं। मैं ईमानदारी से कह रहा हूं क्योंकि मैं चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को पसंद करता हूं और उनका तथा उनके देश का सम्मान करता हूं।’’ ट्रंप ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति शी चिनफिंग से ‘विशेष तौर पर’ पर अमेरिकी टीम को चीन भेजने पर बात की थी लेकिन चीन के राष्ट्रपति ने इससे इनकार कर दिया।

हालांकि ट्रंप ने यह नहीं बताया कि शी के साथ उनकी यह बातचीत कब हुई थी। ट्रंप ने कहा कि ‘अहंकार की वजह से’ चीन नहीं चाहता था कि अमेरिका अपने लोगों को वहां भेजे। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच संबंध ‘काफी अच्छे’ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा बस यह कहना है कि काश वह हमें तीन महीने पहले ही इस समस्या के बारे में बता देते। हम इसके बारे में नहीं जानते थे। वे जानते थे और उन्हें हमें बताना चाहिए था। हम कई जिंदगियां बचा सकते थे।’’ इस बीच, कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका और चीन के अधिकारियों के बीच ट्विटर पर वाक् युद्ध जारी है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पचीनशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक