लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा- अर्थव्यवस्था जल्द अपनी पहले की दिशा में वापसी करेगी

By भाषा | Updated: May 10, 2020 23:05 IST

अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन ने एक समाचार चैनल से कहा कि कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आने के कारण उनके देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है लेकिन उसके तीसरी या चौथी तिमाही में वापसी करने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले दो महीनों में करीब 80,000 लोगों की जान जा चुकी है, और 13 लाख अन्य लोग संक्रमित हैं। इस कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था में ठहराव आ गया है। पिछले दो महीनों में 3.3 करोड़ से अधिक अमेरिकियों ने अपनी नौकरी खो दी है। वहां पूरा यात्रा और पर्यटन उद्योग ध्वस्त हो गया है।

अमेरिकी वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आने के कारण उनके देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है लेकिन उसके तीसरी या चौथी तिमाही में वापसी करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 2021 बेहतरीन रहेगा।

अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले दो महीनों में करीब 80,000 लोगों की जान जा चुकी है, और 13 लाख अन्य लोग संक्रमित हैं। इस कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था में ठहराव आ गया है।

म्नुचिन ने फॉक्स न्यूज को बताया, ‘‘अमेरिकी कारोबार की कोई गलती नहीं है। इसमें अमेरिकी श्रमिकों की कोई गलती नहीं है। यह एक वायरस के चलते है। यही वजह है कि राष्ट्रपति और मैं इससे उबरने में अमेरिकी श्रमिकों की मदद करने के लिए सबसे बड़े आर्थिक कार्यक्रम को लागू करने के लिए दृढ़ थे।’’

पिछले दो महीनों में 3.3 करोड़ से अधिक अमेरिकियों ने अपनी नौकरी खो दी है। वहां पूरा यात्रा और पर्यटन उद्योग ध्वस्त हो गया है।

विनिर्माण में ठहराव आ गया है और कार्यालय बंद हो गए हैं। अमेरिका में बेरोजगारी दर सबसे अधिक है।

म्नुचिन ने कहा, ‘‘संक्रमण की संख्या में सुधार से पहले शायद और बुरी होगी, इसलिए हम अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमारी तीसरी तिमाही बेहतर होगी। हमारी चौथी तिमाही बेहतर होगी। और अगला साल एक बेहतरीन साल होगा।’’

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाअमेरिकालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल