लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में दूसरी तिमाही में 33 प्रतिशत की बड़ी गिरावट, कोरोना महामारी का असर

By भाषा | Updated: July 31, 2020 05:01 IST

आंकड़ों के अनुसार व्यापार निवेश और रिहायशी मकान की मांग में भी गिरावट दर्ज की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देटैक्स संग्रह में कमी से सरकार का खर्च प्रभावित हुआ। संक्रमण के बढ़ते मामले से रोजगार बाजार पर आगे असर पड़ सकता है।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में अप्रैल-जून तिमाही में 33 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आयी है। वृद्धि के लिहाज से यह अब तक की सबसे खराब तिमाही रही। इस दौरान कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के कारण कंपनियों को कामकाज बंद करना पड़ा जिससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार से हाथ धोना पड़ा और बेरोजगारी बढ़कर 14.7 प्रतिशत पर पहुंच गयी। इससे पहले, आइजनहावर प्रशासन के दौरान 1958 में अर्थव्यवस्था में 10 प्रतिशत की गिरावट आयी थी। वाणिज्य मंत्रालय के दूसरी तिमाही के दौरान सकल घरेलू उत्पाद, सामानों और सेवाओं के कुल उत्पादन में गिरावट के आंकड़े 1947 के बाद से अब तक रिकार्ड में दर्ज सबसे बड़ी गिरावट को दर्शाते हैं।

जनवरी-मार्च में अर्थव्यवस्था में 5 प्रतिशत की गिरावट आयी थी। इसी दौरान अर्थव्यवस्था ने कोविड-19 संकट के कारण आधिकारिक रूप से मंदी में प्रवेश किया। इसके साथ अमेरिका की 11 साल से जारी आर्थिक वृद्धि पर विराम लग गया। पिछली तिमाही में गिरावट का मुख्य कारण उपभोक्ता व्यय में कमी है, जिसका आर्थिक गतिविधियों में करीब 70 प्रतिशत योगदान है। ग्राहकों का खर्च सालाना आधार पर 34 प्रतिशत गिरा है। इसकी वजह यात्रा पर पाबंदी, ‘लॉकडाउन’ के कारण कई रेस्तरां, बार, मनांरेजन स्थलों और अन्य खुदरा प्रतिष्ठानों का बंद होना है।

आंकड़ों के अनुसार व्यापार निवेश और रिहायशी मकान की मांग में भी गिरावट दर्ज की गयी है। टैक्स संग्रह में कमी से सरकार का खर्च प्रभावित हुआ। इन सबसे अर्थव्यवस्था का मुख्य स्तंभ रोजगार बाजार पर बुरा असर पड़ा है। करोड़ों की संख्या में रोजगार प्रभावित हुए। लगातार 18वें महीने छंटनी के शिकार 10 लाख से अधिक लोगों ने बेरोजगार लाभ के लिये आवेदन किये। अबतक करीब एक तिहाई नौकरियां फिर से सृजित हुई हैं लेकिन संक्रमण के बढ़ते मामले से रोजगार बाजार पर आगे असर पड़ सकता है।

टॅग्स :अमेरिकाइकॉनोमीबेरोजगारी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट