लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में 1,813 लोगों की मौत, कुल 84 हजार से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 14, 2020 07:22 IST

दुनियाभर के 185 देशों में कोविड-19 फैल चुका है। कोरोना वायरस ने अब तक 40 लाख से अधिक लोगों को संक्रमित किया है और दुनिया भर में 2,85,000 लोगों की जान ली है।

Open in App
ठळक मुद्देजॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में अब तक 13 लाख लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं।लॉकडाउन में ढील के बाद अमेरिका में कार्यस्थल पर बढ़ रहे हैं कोविड-19 के मामले।

वाशिंगटन:अमेरिका (United States) में कोरोना वायरस (COVID-19) का कहर जारी है। अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से 84 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में  1,813 लोगों की मोत हुई है। इसी के साथ कोविड-19 की वजह से मरने वालों की संख्या 84,059 हो गई है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी (AFP) द्वारा जारी किए गए हैं।अमेरिका कोरोना वायरस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देश है। 

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में अब तक 13 लाख लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका में 90 लाख से ज्यादा जांच हो चुकी है। तीन हफ्ते पहले, अमेरिका हर दिन करीब 1,50,000 जांच कर रहा था जो अब बढ़कर प्रतिदिन 3,00,000 हो गई हैं। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जहां एक ओर लोगों से कार्यस्थल पर लौटने और अर्थव्यवस्था को बहाल करने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कार्य से जुड़े कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। आंकड़ों के अनुसार मांस पैक करने और पोल्ट्री-प्रसंस्करण संयंत्र में कोविड-19 के मामले हाल ही में बहुत बढ़े हैं।

ट्रंप ने कहा, अमेरिका में एक करोड़ से ज्यादा कोविड-19 की जांच होगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने अपनी कोविड-19 जांच की क्षमता को बढ़ा दिया है और देश में होने वाले परीक्षणों की संख्या इस हफ्ते एक करोड़ के पार चली जाएगी। 

व्हाइट हाउस में सोमवार को रोज़ गार्डन में प्रेस वार्ता के दौरान संवादादाताओं से बातचीत में, ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका इस हफ्ते एक करोड़ से अधिक जांच कर लेगा जो किसी अन्य देश की तुलना में लगभग दोगुना होंगी। उन्होंने कहा, “हम, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, स्वीडन, फिनलैंड और कई अन्य देश के प्रति व्यक्ति से ज्यादा और कुछ मामलों में इन सारे देशों में हो रही जांच को मिला दें तो उससे अधिक परीक्षण कर रहे हैं।”

राष्ट्रपति ने कहा कि प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों का नतीजा है कि प्रत्येक राज्य मई में प्रति व्यक्ति ज्यादा जांच कर पाएंगे जितना कि दक्षिण कोरिया ने प्रकोप शुरू होने के बाद से चार महीने में किया है। यह बड़ी प्रतिबद्धता पूरिटन मेडिकल प्रोडक्ट्स, यूएस कॉटन, अबॉट लैब और थर्मो फिशर समेत अमेरिकी उद्योगों के व्यापक समन्वय के कारण संभव हो सकी है। 

कोरोना से अमेरिका की अर्थव्यवस्था ठप

अमेरिका में अप्रैल माह में बेरोजगारी की दर 14.7 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह महामंदी के बाद अमेरिका में बेरोजगारी की दर का सबसे ऊंचा स्तर है। माह के दौरान अमेरिका में 2.05 करोड़ लोग बेरोजगार हुए। यह एक माह में नौकरियों में कमी का नया रिकॉर्ड है। अमेरिका 1948 के बाद पहली बार बेरोजगारी दर उच्चतम स्तर पर पहुंचने को लेकर आशंकित है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा