लाइव न्यूज़ :

Coronavirus का गढ़ रहे वुहान में लॉकडाउन में दी गई ढील, अभी भी घरों में कैद हैं लोग

By भाषा | Updated: April 3, 2020 16:12 IST

चीन में कोरोना वायरस (Coronavirus) का केन्द्र रहे वुहान (Wuhan) के अधिकारियों ने शुक्रवार को शहर के निवासियों को घरों में रहने और जरूरत के बगैर बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी, ताकि संक्रमण फिर से फैलने की गुंजाइश नहीं बचे।

Open in App
ठळक मुद्देवुहान की स्थानीय सरकार ने एक नोटिस जारी कर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों को अपने-अपने निवासियों की आवाजाही पर रोक बरकरार रखने के लिये कहा है, ताकि उनके शरीर के तापमान की जांच सुनिश्चित की जा सके।नोटिस में चेतावनी दी गई है कि सतर्कता बरतने में कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बीजिंग: चीन में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी का केन्द्र रहे वुहान (Wuhan) शहर में नौ सप्ताह से जारी ‘लॉकडाउन’ में ढील देने के कुछ दिनों बाद शुक्रवार को स्थानीय अधिकारियों ने लोगों को घरों में ही रहने और जरूरत के बगैर बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी, ताकि फिर से संक्रमण फैलने की कोई गुंजाइश नहीं बचे। गौरतलब है कि वुहान में कोरोना वायरस से संक्रमित कुछ ऐसे मरीज मिले, जिनमें संक्रमण के लक्षण दिखाई नहीं दिये थे। ऐसे में वायरस के फैलने का खतरा अब भी बरकरार है। 

चीन ने वुहान में कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा कमतर होने की 25 मार्च को घोषणा की थी और इसे उच्च स्तर से मध्यम स्तर वाला कर दिया था तथा तीन महीने के लॉकडाउन के बाद पहली बार शहर के भीतर बस सेवाएं फिर से बहाल कर दी गईं। चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के ऐसे 1,075 मरीज मिले हैं, जिनमें इसके लक्षण दिखाई नहीं दिये थे। फिलहाल, उन्हें चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। हालांकि, हूबे प्रांत और उसकी राजधानी वुहान में बृहस्पतिवार को स्थानीय स्तर पर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया। 

सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' की खबर के अनुसार चीन में कोरोना वायरस का केन्द्र रहे वुहान के अधिकारियों ने शुक्रवार को शहर के निवासियों को घरों में रहने और जरूरत के बगैर बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी, ताकि संक्रमण फिर से फैलने की गुंजाइश नहीं बचे। शिन्हुआ के मुताबिक, वुहान की स्थानीय सरकार ने एक नोटिस जारी कर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों को अपने-अपने निवासियों की आवाजाही पर रोक बरकरार रखने के लिये कहा है, ताकि उनके शरीर के तापमान की जांच सुनिश्चित की जा सके। 

साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वे मास्क पहन रहे हैं। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि सतर्कता बरतने में कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये 23 जनवरी से बंद वुहान में आठ अप्रैल से यात्रा पाबंदियां खत्म होने की उम्मीद है। शहर में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं आंशिक रूप से शुरू कर दी गई हैं, सड़कों पर पहले के मुकाबले कहीं अधिक राहगीर और वाहन दिखाई दे रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनवुहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला