लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से अमेरिका में 100 मामले, कोलंबिया विश्वविद्यालय और न्यूयॉर्क के स्कूलों ने कक्षाएं निलंबित कीं

By भाषा | Updated: March 9, 2020 12:52 IST

वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण ‘आपदा' की स्थिति की घोषणा की गई है। यहां रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 106 हो गए, जिसके बाद राज्य के स्कूलों और कोलंबिया विश्वविद्यालय की कक्षाएं बंद करने पर मजबूर होना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शनिवार को ‘आपदा' स्थिति की घोषणा की। सभी स्कूलों को 9-18 मार्च तक के लिए बंद करने की घोषण की।

न्यूयॉर्कः कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 100 पार करने के बीच न्यूयॉर्क में स्कूलों और कॉलेजों में कक्षाएं निलंबित कर दी गई हैं।

वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण ‘आपदा' की स्थिति की घोषणा की गई है। यहां रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 106 हो गए, जिसके बाद राज्य के स्कूलों और कोलंबिया विश्वविद्यालय की कक्षाएं बंद करने पर मजबूर होना पड़ा।

न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शनिवार को ‘आपदा' स्थिति की घोषणा की। कोलंबिया समूह के एक सदस्य को कोरोना वायरस के संपर्क में आने की जानकारी के बाद पृथक रखा गया है, जिसके बाद कोलंबिया विश्वविद्यालय ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार और मंगलवार को कक्षाएं निलंबित करने की घोषणा की। कोलंबिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष ली बोलिंगर ने एक बयान में कहा, ''गतिविधियों का यह निलंबन हमें शेष सप्ताह के लिए सुदूर स्थानों पर कक्षाएं संचालित करने की तैयारियों के लिए मौका देगा।

कक्षाएं निरस्त करने का यह मतलब नहीं है कि विश्वविद्यालय बंद किया जा रहा है।'' उन्होंने कहा कि यात्रा एवं आयोजनों से संबंधित प्रतिबंधों के साथ शोध समेत सभी गैर-कक्षा गतिविधियां जारी रहेंगी। बोलिंगर ने कहा , ''इस समय, यह जानना जरूरी है कि कैंपस में वायरस संक्रमण का कोई भी पुष्ट मामला नहीं है। यह कदम केवल संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर उठाया गया है।''

वहीं, न्यूयॉर्क के वेस्टचेस्टर काउंटी के स्थानीय शिक्षा विभाग ने एक माध्यमिक स्कूल के शिक्षक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जिले के सभी स्कूलों को 9-18 मार्च तक के लिए बंद करने की घोषण की। जिला शिक्षा विभाग ने कहा, ''क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, इस बारे में हम स्वास्थ्य विभाग से बात कर रहे हैं। हमने वेस्टचेस्टर काउंटी के स्वास्थ्य आयुक्त से बात की है और उन्होंने ऐहतियाती तौर पर स्कूलों को बंद करने की सलाह दी है।''

गौरतलब है कि अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच संस्थाओं को वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए अभूतपूर्व कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा है। दुनियाभर में अब तक एक लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में हैं जबकि तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाइटलीचीनडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल