लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: जनता की बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए अमेरिका रूस से खरीदेगा वेंटीलेटर

By भाषा | Updated: April 2, 2020 14:21 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) ने अमेरिका में भयानक तबाही मचाई है। ऐसे में कोविड-19 (COVID-19) के मरीजों के इलाज के लिए यूएस ने रूस से आवश्यक वेंटीलेटर, चिकित्सा आपूर्ति और निजी सुरक्षा के लिए अन्य जरूरी सामान खरीदने का मन बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाइट हाउस ने आगाह किया है कि इस संक्रामक रोग से अगले पखवाड़े के दौरान दो लाख लोगों की मौत हो सकती है।संयुक्त राष्ट्र में रूस के मिशन के टि्वटर पेज पर बुधवार को पोस्ट तस्वीरों और वीडियो के अनुसार, एंटोनोव-124 न्यूयॉर्क के जेएफके हवाईअड्डे पर उतरा।

वॉशिंगटन: अमेरिका कोविड-19 (COVID-19) के मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक वेंटीलेटर, चिकित्सा आपूर्ति और निजी सुरक्षा के लिए अन्य जरूरी सामान रूस से खरीदने पर राजी हो गया है। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह कदम तब उठाया गया है, जब देश इस महामारी के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है। व्हाइट हाउस ने आगाह किया है कि इस संक्रामक रोग से अगले पखवाड़े के दौरान दो लाख लोगों की मौत हो सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से 30 मार्च को टेलीफोन पर बातचीत की थी जिसके बाद रूस से सामान खरीदने का फैसला किया गया। 

इस बीच, चिकित्सा सामान लेकर रूस का एक सैन्य विमान अमेरिका पहुंचा। संयुक्त राष्ट्र में रूस के मिशन के टि्वटर पेज पर बुधवार को पोस्ट तस्वीरों और वीडियो के अनुसार, एंटोनोव-124 न्यूयॉर्क के जेएफके हवाईअड्डे पर उतरा। विदेश विभाग की प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागस ने बुधवार को कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति पुतिन के बीच 30 मार्च को फोन पर हुई बातचीत के बाद अमेरिका वेंटीलेटर्स और निजी मेडिकल रक्षा उपकरण समेत आवश्यक चिकित्सा सामग्री रूस से खरीदने पर राजी हो गया जो न्यूयॉर्क शहर में एक अप्रैल को फेमा को सौंप दी गई।' 

उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने पूर्व में भी संकट के समय में एक-दूसरे की मानवीय सहायता की है और इसमें कोई शक नहीं है कि वे भविष्य में भी ऐसा ही करेंगे। ओर्टागस ने कहा, 'जी20 देश पिछले सप्ताह कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ लड़ाई में एक साथ मिलकर काम करने पर राजी हुए थे और हम इन देशों तथा अन्य के साथ निकटता से काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो कि जरूरतमंद लोगों को आवश्यक चिकित्सा सामान मिले।' 

अमेरिका के अस्पतालों में वेंटीलेटर्स की कमी है। कुछ चिकित्सा उपकरण निर्माता आपूर्ति बढ़ाने पर राजी हो गए लेकिन कोविड-19 के मरीजों को अक्सर वेंटीलेटर की जरूरत होती है । इस बात को लेकर चिंता है कि इन उपकरणों को बहुत जल्दी बनाना संभव नहीं है। जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, 175 से अधिक देशों में संक्रमण के 9,32,605 मामले सामने आए हैं और अभी तक 16,809 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया में सबसे अधिक 213,372 मामले अमेरिका में सामने आए हैं और वहां इस बीमारी से 5,000 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरसव्लादिमीर पुतिनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट