लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन में 3 दिन बाद एक स्थानीय मामला दर्ज, बाहर से आए मामलों में बढ़ोतरी, जानें अब तक संक्रमित लोगों की संख्या

By भाषा | Updated: March 22, 2020 14:03 IST

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के केंद्र वुहान में लगातार चौथे दिन संक्रमण का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 46 नए मामले सामने आए।देश में शनिवार रात तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 81,054 हो गए

बीजिंग: चीन में लगातार तीन दिन तक कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी स्थानीय मामला सामने नहीं आने के बाद शनिवार को एक घरेलू मामला दर्ज किया गया और इसके अलावा बाहर से आए संक्रमित लोगों के 45 नए मामले सामने आए। चीन ने कोविड-19 को देश में फिर से बढ़ने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि चीन में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 46 नए मामले सामने आए। इनमें एक मामला ग्वांगझू में बाहर से आए संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से घरेलू संक्रमण का है। चीन में इस वायरस से शनिवार को हुबेई प्रांत में पांच लोगों समेत कुल छह और लोगों की मौत हो गई और इसके साथ ही देश में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,261 हो गई।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के केंद्र वुहान में लगातार चौथे दिन संक्रमण का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया। देश में शनिवार रात तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 81,054 हो गए जिनमें इस बीमारी से मारे गए 3,261 लोग भी शामिल हैं। इनमें से 5,549 मरीजों का उपचार किया जा रहा है और 72,244 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

आयोग ने बताया कि देश में शनिवार को 504 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि गंभीर मामलों की संख्या 1,845 से कम हो कर 118 रह गई। उसने बताया कि बाहर से आए संक्रमित लोगों की संख्या 314 हो गई है।

इस बीच, एनएचसी प्रवक्ता मी फेंग ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा कि विदेशों से आए कोविड-19 संक्रमण के मामलों में तेजी के बीच चीन इन्हें रोकने के लिए कड़े कदम उठाएगा। बीजिंग और कई अन्य शहरों ने पहले ही पृथक रखने के लिए कड़े नियम बनाएं हैं जिनके तहत लोगों को तय होटलों में रखा जाएगा और इनके लिए भुगतान भी लोगों को ही करना होगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं