लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 514 नए मामले सामने आए, कुल 7993 लोग संक्रमित

By भाषा | Updated: April 19, 2020 18:36 IST

पाकिस्तान में अबतक 98,522 लोगों की जांच की जा चुकी है। बीते 24 घंटे में 7,847 लोगों की जांच की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में अबतक 1,868 लोग ठीक हो चुके हैं। पाकिस्तान, कुछ विदेशी उड़ान सेवाओं को विदेश में फंसे 40 हजार पाकिस्तानी नागरिकों को वतन वापस लाने की अनुमति देगा।

इस्लामाबाद:पाकिस्तान में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 514 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,993 हो गई है। इनमें से 159 रोगी दम तोड़ चुके हैं। रविवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि अधिकतर नए मामले पंजाब और सिंध प्रांतों से सामने आए हैं। इसके अलावा इन प्रांतों में बीते 24 घंटों में 16 लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, ''पंजाब में अबतक 3,649, सिंध में 2,355, खैबर-पख्तूनख्वा में 1,137, बलूचिस्तान में 376, गिलगित-बाल्तिस्तान में 257, इस्लामाबाद में 171 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 48 मामले सामने आए हैं।''

पाकिस्तान में अबतक 98,522 लोगों की जांच की जा चुकी है। बीते 24 घंटे में 7,847 लोगों की जांच की गई है। मंत्रालय ने कहा कि अबतक 1,868 लोग ठीक हो चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान, कुछ विदेशी उड़ान सेवाओं को विदेश में फंसे 40 हजार पाकिस्तानी नागरिकों को वतन वापस लाने की अनुमति देगा।

अनिवासी पाकिस्तानी मामलों के सलाहकार जुल्फी बुखारी ने कहा, ''अमेरिका में फंसे लोगों को कतर एयरवेज के विमानों से दोहा लाया जाएगा और पाकिस्तान सरकार ने उन्हें यहां लाने के लिये विशेष इंतजाम कर रखे हैं।'' 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना