लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: स्कूल नहीं जा पा रहे 1.5 अरब छात्रों की मदद के लिए आगे आया संयुक्त राष्ट्र, टेक फर्मों से किया समझौता

By भाषा | Updated: March 26, 2020 23:15 IST

पेरिस स्थित यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्री एजुले ने कहा, ‘‘इससे पहले हमने कभी भी इस पैमाने पर शिक्षा में अवरोध आते नहीं देखा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त राष्ट्र की शिक्षा एजेंसी ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे 1.5 अरब से ज्यादा विद्यार्थियों की मदद के लिए उसने कुछ तकनीकी/प्रौद्योगिकी फर्मों और गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के साथ समझौता किया है। पेरिस स्थित यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्री एजुले ने कहा, ‘‘इससे पहले हमने कभी भी इस पैमाने पर शिक्षा में अवरोध आते नहीं देखा है।’’

संयुक्त राष्ट्र की शिक्षा एजेंसी ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे 1.5 अरब से ज्यादा विद्यार्थियों की मदद के लिए उसने कुछ तकनीकी/प्रौद्योगिकी फर्मों और गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के साथ समझौता किया है।

पेरिस स्थित यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्री एजुले ने कहा, ‘‘इससे पहले हमने कभी भी इस पैमाने पर शिक्षा में अवरोध आते नहीं देखा है।’’

एजेंसी का अनुमान है कि दुनिया के 87 प्रतिशत से ज्यादा छात्र स्कूल बंद होने से प्रभावित हो रहे हैं और उनमें से कई उपलब्धता के आधार पर ऑनलाइन पाठ्यक्रमों तथा दूरस्थ शिक्षा तकनीकों को अपनाने पर मजबूर हो रहे हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रॅस ए. गेब्रेयेसस ने कहा, ‘‘हम साथ मिलकर तरीका तलाशने में जुटे हैं ताकि दुनिया के सभी कोनों में बच्चे अपनी शिक्षा जारी रख सकें, खास तौर पर सबसे वंचित तबके के बच्चे।’’

संयुक्त राष्ट्र के इन प्रौद्योगिकी सहयोगियो में माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, फेसबुक और वीडियो कांफ्रेंसिंग विशेषज्ञ जूम के अलावा मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटरों का एसोसिएशन जीएसएमए भी शामिल है।

टॅग्स :कोरोना वायरससंयुक्त राष्ट्रएजुकेशनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा