लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने दो अरब डॉलर की योजना जारी की

By भाषा | Updated: March 26, 2020 05:55 IST

संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया के निर्धनतम देशों में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए बुधवार को दो अरब डॉलर की वैश्विक मानवीय सहायता योजना की शुरुआत की और आगाह किया कि यह महामारी पूरी मानव जाति के लिए खतरा पैदा कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त राष्ट्र ने दुनिया के निर्धनतम देशों में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए बुधवार को दो अरब डॉलर की वैश्विक मानवीय सहायता योजना की शुरुआत की और आगाह किया कि यह महामारी पूरी मानव जाति के लिए खतरा पैदा कर रही है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने पहल की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘दुनिया के सामने अभूतपूर्व खतरा है। कोविड-19 ने तेजी से दुनिया को अपनी जद में ले लिया है...''

संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया के निर्धनतम देशों में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए बुधवार को दो अरब डॉलर की वैश्विक मानवीय सहायता योजना की शुरुआत की और आगाह किया कि यह महामारी पूरी मानव जाति के लिए खतरा पैदा कर रही है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने पहल की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘दुनिया के सामने अभूतपूर्व खतरा है। कोविड-19 ने तेजी से दुनिया को अपनी जद में ले लिया है। इसने परेशानियों को बढ़ाया है, अरबों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है और दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल दिया है। कोविड-19 पूरी मानवता के लिए खतरा पैदा कर रहा है और पूरी मानव जाति को इससे लड़ना चाहिए। वैश्विक कार्रवाई और एकजुटता बहुत महत्वपूर्ण हैं। देशों के अकेले काम करने से ज्यादा कुछ हासिल नहीं होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज हम दुनिया के निर्धनतम देशों में कोविड-19के खिलाफ लड़ाई में आर्थिक मदद के लिए दो अरब डॉलर की वैश्विक मानवीय सहायता योजना शुरू कर रहे हैं।’’ संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि उचित तरीके से वित्तपोषित इस योजना में कई लोगों की जान बचाई जाएगी और मानवीय सहायता एजेंसियों तथा गैर सरकारी संगठनों को जांच के लिए प्रयोगशालाओं में मदद दी जाएगी।

टॅग्स :कोरोना वायरससंयुक्त राष्ट्रअमेरिकालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल