लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा- डॉक्टरों ने मेरी मौत के ऐलान की कर ली थी तैयारी

By भाषा | Updated: May 3, 2020 17:55 IST

आईसीयू में बिताये उस वक्त को याद करते हुए बोरिस जॉनसन ने कहा, ‘‘कंप्यूटर उपकरणों में लगे संकेतक गलत दिशा में जा रहे थे और तब मुझे लगा कि इसके लिये कोई दवा और इलाज नहीं है। उस वक्त मैं सोच रहा था, ‘मैं इस बीमारी से कैसे बाहर निकलूंगा’।’’

Open in App
ठळक मुद्देबोरिस जॉनसन ने कहा कि वह इससे पहले भी कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं, लेकिन यह काफी अलग अनुभव था।उन्होंने कहा कि मैं कई बार अस्पताल गया, मेरे कई अंग कभी न कभी टूटे हैं लेकिन इस तरह की गंभीर स्थिति कभी नहीं रही।

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रविवार को यह खुलासा किया कि पिछले महीने यहां के एक अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण के उनके उनके इलाज के दौरान चीजें हाथ से निकल जाने और उनकी मौत होने की स्थिति में ‘‘आकस्मिक योजना’’ तैयार कर रखी गई थी। पिछले हफ्ते स्वस्थ होकर 10 डाउनिंग स्ट्रीट स्थित अपने कार्यालय सह आवास लौटे 55 वर्षीय जॉनसन ने ‘द सन ऑन संडे’ से कहा कि सात अप्रैल को सेंट थॉमस हॉस्पिटल की गहन चिकित्सा इकाई में उन्हें काफी मात्रा में ऑक्सीजन दी गयी।

उन्होंने समाचार पत्र से कहा, ‘‘यह मुश्किल भरा वक्त था, मैं इससे इनकार नहीं कर सकता। उन्होंने स्टालिन जैसे परिदृश्य में मौत होने से निपटने के लिये एक रणनीति तैयार की थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस बात से वाकिफ था कि एक आकस्मिक योजना है। ’’ देश में शनिवार तक कोविड-19 से 28,000 से अधिक लोगों की मौत होने के बीच जॉनसन ने कहा, ‘‘यदि चीजें हाथ से निकल जाती हैं तो उस स्थिति से निपटने के लिये चिकित्सकों ने हर इंतजाम कर रखे थे। उन्होंने मुझे एक फेस मास्क दिया था ताकि मैं ढेर सारी ऑक्सीजन ले सकूं और मैंने लंबे समय तक यह किया।’’

उनका यह साक्षात्कार उनकी मंगेतर केरी साइमंड्स द्वारा उनके नवजात शिशु की तस्वीर साझा करने के एक दिन बाद आया है। उनके बेटे का नाम विलफ्रेड लावरी निकोलस जॉनसन रखा गया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री की जान बचाने वाले दो चिकित्सकों के सम्मान में नाम में निकोलस जोड़ा गया है। जॉनसन ने स्वीकार किया कि कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद वह सचमुच में अस्पताल नहीं जाना चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह कोई अच्छा कदम नहीं लग रहा था लेकिन वे लोग हठ कर रहे थे। जब उस वक्त को सोचता हूं तो यह महसूस होता है कि मुझे (अस्पताल) जाने के लिये मजबूर करने में वे सही थे।’’

उन्होंने डाउनिंग स्ट्रीट से दिये भावुक साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह यकीन करना मुश्किल है कि कुछ ही दिनों में मेरा स्वास्थ्य इस कदर बिगड़ गया था। मैं परेशान महसूस करने लगा था। मैं समझ नहीं पा रहा था कि मैं ठीक क्यों नहीं हो रहा हूं।’’ ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘लेकिन बुरा दौर उस वक्त आया जब यह 50:50 का मामला बन गया कि क्या वे लोग मेरी श्वास नली में ट्यूब डालने जा रहे हैं। ’’

आईसीयू में बिताये उस वक्त को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कंप्यूटरीकृत उपकरणों में लगे संकेतक गलत दिशा में जा रहे थे और मुझे लगा, ‘इस चीज के लिये कोई दवा और इलाज नहीं है।’ उस वक्त मैं सोच रहा था, ‘मैं इसे कैसे बाहर निकलूंगा’। ’’ जॉनसन ने कहा कि वह इससे पहले भी कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं, आमतौर पर रग्बी खेलने के दौरान लगी चोटों के कारण, लेकिन इस जैसा कुछ नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपनी नाक तुड़वाई, मैंने अपनी उंगली तोड़ ली, मैंने अपनी कलाई तोड़ ली, मैंने अपनी पसली तोड़ ली। मैं कई बार लगभग सभी अंग को तोड़ा लेकिन इस तरह की गंभीर स्थिति कभी नहीं रही।’’

जॉनसन के 26 मार्च को कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और उन्हें 10 दिन बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसके अगले ही दिन उन्हें आईसीयू में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि वह शानदार नर्सिंग के चलते स्वस्थ हुए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाब्रिटेनबोरिस जॉनसन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला