लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Global: पाकिस्तान में कुल केस 64,000 के पार, मृतक संख्या 1,317, पीएम खान बोले-वैश्विक प्रयास की जरूरत, समग्र समाधान निकालना होगा

By भाषा | Updated: May 29, 2020 14:46 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। अमेरिका में मरने वाले की संख्या बढ़ कर 1 लाख से पार है। पाकिस्तान में हाल खराब है। पाक में मरने वाले की संख्या बढ़ कर 1317 है और कुल केस 64,028 हो गए। 

Open in App
ठळक मुद्देइस्लामाबाद में 2,100, गिलगित-बाल्टिस्तान में 658 और आजाद कश्मीर (पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर) में 227 मामले हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी तक 23,305 मरीज ठीक हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 11,931 जांच की गई।

इस्लामाबादः पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 2,636 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 64,028 हो गए। वहीं 57 और लोगों की जान जाने के बाद मरने वालों की संख्या 1,317 हो गई।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार सिंध में 25,309, पंजाब में 22,964, ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में 8,842, बलूचिस्तान में 3,928, इस्लामाबाद में 2,100, गिलगित-बाल्टिस्तान में 658 और आजाद कश्मीर (पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर) में 227 मामले हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी तक 23,305 मरीज ठीक हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 11,931 जांच की गई। अभी तक कुल 5,20,017 लोगों की जांच की गई है। इस बीच, पेशावर में एक वरिष्ठ पत्रकार की बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से मौत हो गई। 

कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए दुनिया को समग्र समाधान निकालना होगा : इमरान खान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को कहा कि दुनिया तब तक कोरोना वायरस महामारी से निजात नहीं पा सकती जब तक कि सभी देश एक साथ मिलकर इस महामारी से निपटने के लिए एक समग्र समाधान नहीं ढूंढ़ लेते।

‘कोविड-19 के समय में और आगे के दिनों में विकास के लिए वित्तीय व्यवस्था’ पर संयुक्त राष्ट्र के एक उच्च-स्तरीय ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि कोविड-19 एक वैश्विक समस्या है और इससे निपटने के लिए वैश्विक प्रयास की जरूरत है

 उन्होंने कहा, ‘‘जब तक कोविड-19 वैश्विक समस्या से समग्र रूप से निपटा नहीं जाता है, इसके लिए कोई वैश्विक समधान नहीं ढूंढा जाता, तब तक दुनिया इस संकट से निजात नहीं पा सकती।’’ पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 2,076 नए मामले सामने आए, जिससे देश में संक्रमितों की संख्या बृहस्प्तिवार को 61,000 के पार पहुंच गई। संक्रमण के कारण 36 और मौतें होने से मृतकों की संख्या 1,260 हो गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइमरान खानवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनसंयुक्त राष्ट्रचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट