लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: धरती पर कोरोना के कहर के बीच तीन अंतरिक्ष यात्री पहुंचे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन

By भाषा | Updated: April 10, 2020 05:46 IST

कोविड-19 महामारी फैलने के कारण यान के प्रक्षेपण के समय में कुछ बदलाव किया गया था। सामान्य परिस्थितियों में यान के प्रक्षेपण से पहले अंतरिक्ष यात्री मीडिया से मुखातिब होते हैं और उन्हें परिजनों द्वारा शुभेच्छा समेत विदाई दी जाती है। वर्तमान परिस्थिति में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की आशंका के चलते यात्रा पर लगाए गए प्रतिबंध के कारण ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी से बेहाल हुए ग्रह पृथ्वी को पीछे छोड़ते हुए तीन अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पहुंच गया।रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी कि सोयुज एमसएस-16 कैप्सूल सफलतापूर्वक आईएसएस से जुड़ गया है।

कोरोना वायरस महामारी से बेहाल हुए ग्रह पृथ्वी को पीछे छोड़ते हुए तीन अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पहुंच गया। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी कि सोयुज एमसएस-16 कैप्सूल सफलतापूर्वक आईएसएस से जुड़ गया है।

रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस के अनातोली इवानिशिन और इवान वागनर तथा अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के क्रिस कैसीडी का अंतरिक्ष यान कजाखस्तान स्थित रूस के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से रवाना होने के बाद अंतरराष्ट्रीय समयानुसार दो बजकर तेरह मिनट पर आईएसएस पर पहुंच गया।

कोविड-19 महामारी फैलने के कारण यान के प्रक्षेपण के समय में कुछ बदलाव किया गया था। सामान्य परिस्थितियों में यान के प्रक्षेपण से पहले अंतरिक्ष यात्री मीडिया से मुखातिब होते हैं और उन्हें परिजनों द्वारा शुभेच्छा समेत विदाई दी जाती है।

वर्तमान परिस्थिति में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की आशंका के चलते यात्रा पर लगाए गए प्रतिबंध के कारण ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। हालांकि अंतरिक्ष यात्रियों ने बुधवार को हुए संवाददाता सम्मेलन में ईमेल के जरिये पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए थे।

कैसीडी ने यह माना कि उनके साथ आइएसएस पर जा रहे अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को भी यात्रा से पहले अपने परिजनों से न मिल पाने का मलाल है। कैसीडी ने यह भी कहा कि वे समझ सकते हैं कि बाकी विश्व भी महामारी के संकट से जूझ रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसरूसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक