लाइव न्यूज़ :

क्या चीन की प्रयोगशाला से फैला कोरोना वायरस? ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी को मिली है कई चौंकाने वाली जानकारी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 6, 2020 07:36 IST

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन सरकार को खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस का संक्रमण पहले चीन के लैब से जानवरों में हुआचीन की वुहान लैब में इबोला, निपाह, सॉर्स और दूसरे घातक वायरसों पर रिसर्च कर रहे वैज्ञानिकों को सबसे पहले कोरोना के बारे में पता चला

दुनिया भर के तमाम देश इस वक्त कोरोना महामारी से लड़ रहे हैं. ये खतरनाक वायरस आखिर कहां से फैला इसे लेकर कई देशों की सरकारें पता लगाने की कोशिश कर रही हैं. इस बीच ब्रिटेन सरकार को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली है कि कोरोना वायरस का संक्रमण पहले चीन के लैब से जानवरों में हुआ और उसके बाद वह इंसानों में फैला. अब ये वायरस घातक रूप ले चुका है.

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की वुहान लैब में इबोला, निपाह, सॉर्स और दूसरे घातक वायरसों पर रिसर्च कर रहे वैज्ञानिक अपने माइक्रोस्कोप में एक अजीब सा वायरस नोटिस कर रहे थे. मेडिकल हिस्ट्री में ऐसा वायरस पहले कभी नहीं देखा गया था. इसके जेनेटिक सीक्वेंस को गौर से देखने पर पता चल रहा था कि ये चमगादड़ में पाए जाने वाले वायरस के करीबी हो सकते हैं.

वैज्ञानिक हैरान थे क्योंकि इस वायरस में वो सार्स वायरस के साथ समानता को देख पा रहे थे, जिसने 2002-2003 में चीन में महामारी ला दी थी और दुनिया भर में 700 से ज्यादा लोग मारे गए थे. उस वक्त भी ये बताया गया था कि सार्स छूने और संक्रमित व्यक्ति के छींकने या खांसने से फैलता है, लेकिन तब चीन इस वायरस को छुपा ले गया था.

भले ही अब तक वैज्ञानिकों का यही मानना रहा है कि कोरोना वायरस चीन के वुहान के पशु बाजार से इंसानों में फैला, लेकिन चीनी लैब से हुई लीक की बात को भी एकदम से नकारा नहीं जा सकता. रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन की बनाई गई इमरजेंसी कमिटी कोबरा के एक सदस्य ने कहा कि पिछली रात मिली खुफिया सूचना मिली, जिसके मुताबिक इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं है कि वायरस जानवरों से ही फैला है.

हालांकि, ये भी साफ होता जा रहा है कि वुहान के लैब से होकर ही ये वायरस इंसानों में फैलना शुरू हुआ था. वुहान में इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी है, जहां कई तरह की टेस्टिंग होती है. चीन में यह सबसे एडवांस लैब बताया जाता है. यह इंस्टिट्यूट जानवरों के बाजार से महज 10 मील दूर बना है. इसके अलावा वुहान सेटंर फॉर डिजीज कंट्रोल भी वुहान के पशु बाजार से करीब तीन मील दूर है.

बता दें कि चीन के अखबार पीपल्स डेली ने 2018 में कहा था कि यह घातक इबोला वायरस जैसे माइक्र ोऑर्गेनिजम पर टेस्टिंग करने की काबिलियत रखता है. रिपोर्ट में ये कहा गया है कि इंस्टिट्यूट के कर्मचारियों के खून में सबसे पहले कोरोना का इन्फेक्शन हुआ और फिर इसने स्थानीय आबादी को संक्रिमत किया है. चीन में कोरोना वायरस के संक्र मण के 81,639 पॉजिटव मामले सामने आए हैं.

कोरोना वायरस के संक्र मण की चपेट में आकर 3,326 लोगों की मौत हुई है. लेकिन, अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में ये आंकड़ा कहीं ज्यादा है. ज्यादातर मरने वाले चीन के हुबेई प्रांत के हैं, जहां पहली बार इस वायरस का संक्र मण फैला था. हुबेई में कोरोना वायरस के संक्र मण के कुल 67,803 मामले दर्ज किए गए, इसमें करीब 50,008 मामले वुहान के थे.

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनब्रिटेनवुहानलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल