Coronavirus Outbreak Updates: इटली के बाद स्पेन ने चीन को पीछे छोड़ा, कुल 3,434 लोगों की मौत
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 25, 2020 17:26 IST2020-03-25T16:43:05+5:302020-03-25T17:26:05+5:30
स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। एक दिन पहले जारी आंकड़ों की तुलना में मृत्यु दर में 27 फीसदी का इजाफा हुआ है। स्पेन में कोविड-19 के मामलों की संख्या 47,610 हो गई है। यह देश चीन और इटली के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित है।

करीब साढ़े चार करोड़ की आबादी वाले स्पेन में स्वास्थ्य प्रणाली ढहने के मुहाने पर है।
मैड्रिडः कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के मामले में स्पेन ने चीन को पीछे छोड़ा है। कुल 3,434 लोगों की मौत हो गई। स्पेन सरकार ने कहा कि मरने वाले की संख्या लगातार बढ़ रही है।
स्पेन में कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई मौतों के मामले में चीन से भी अधिक हो गए हैं।सरकार ने यह जानकारी दी। स्पेन में बीते 24 घंटे में 738 लोगों ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,434 हो गई है, जबकि 47,610 लोग संक्रमित हैं। स्पेन में तेजी से फैलते कोरोना वायरस को रोकने के लिये 11 दिन से लॉकडाउन जारी है।
वहीं ईरान में बुधवार को 143 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 2,077 हो गई है। ईरान कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानूश जहानपुर ने कहा, ''हमारे साथियों को बीते 24 घंटे में 2,206 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी मिली है जिसके साथ ही देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 27,017 हो गई है।''
स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। एक दिन पहले जारी आंकड़ों की तुलना में मृत्यु दर में 27 फीसदी का इजाफा हुआ है। स्पेन में कोविड-19 के मामलों की संख्या 47,610 हो गई है। यह देश चीन और इटली के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित है।
देशभर में 14 मार्च को लॉकडाउन लागू करने के बावजूद स्पेन में मौत और संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि देश ने संक्रमण की जांच करने की अपनी क्षमता में इज़ाफा किया है। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि लॉकडाउन को पहले दो हफ्तों के लिए लागू किया गया था, लेकिन इसे अब 11 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है।
करीब साढ़े चार करोड़ की आबादी वाले स्पेन में स्वास्थ्य प्रणाली ढहने के मुहाने पर है। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका राजधानी मैड्रिड है जहां 10,575 मामले आएं हैं और 1,263 लोगों की मौत हुई है, जो देश भर में हुई मौतों का 58 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आपातकालीन समन्वयक फर्नांडो साइमन ने बताया कि करीब 3,910 स्वास्थ्य कर्मी इस घातक वायरस से संक्रमित हुए हैं।
कोरोना वायरस : स्पेन के सैनिकों को सेवानिवृत्ति गृहों में मिले शव
स्पेन में कोरोना वायरस से निपटने के लिए तैनात किए गए सैनिकों को सेवानिवृत्ति गृहों में त्याग दिए गए बुजुर्ग मरीज और कुछ शव भी मिले हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस की महामारी के बढ़ते मामलों के चलते मैड्रिड के एक शॉपिंग मॉल में आइस रिंक को अस्थायी शवगृह में तब्दील कर दिया गया है।
स्पेन में सेना को सेवानिवृत्ति गृहों को संक्रमणमुक्त बनाने में मदद का दायित्व सौंपा गया है। स्पेन महामारी से बुरी तरह प्रभावित देशों में से एक है जहां कोविड-19 के चलते अनेक लोगों की मौत हुई है। देश की रक्षा मंत्री मार्ग्रिटा रोब्लेस ने टेलेसिंको टेलीविजन चैनल से कहा, ‘‘इन केंद्रों में बुजुर्ग लोगों के साथ हुए व्यवहार को लेकर हम कड़ा रुख अख्तियार करने जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सेना को इन केंद्रों में कुछ पूरी तरह से छोड़ दिए गए लोग मिले और कुछ व्यक्ति मृत अवस्था में मिले।’’
देश के अभियोजक ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे के भीतर 462 लोगों की मौत के साथ ही देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या सोमवार को 2,182 तक पहुंच गई। इस बीच, मैड्रिड के पैलेसियो डे हीलो, या आइस पैलेस मॉल के भीतर आइस रिंक को अस्थायी मुर्दाघर में तब्दील कर दिया गया है। एएफपी नेत्रपाल मनीषा मनीषा
कोरोना : स्पेन में अस्पतालों में संक्रमित लाशों के बीच रहते पाए गए लोग, जांच शुरू
कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच स्पेन में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अस्पतालों को संक्रमण मुक्त करने लिए गए सैनिकों ने लोगों को गंदगी और उन संक्रमित शवों के बीच रहते पाया जिनके बारे में संदेह है कि उनकी मौत कोरोनो वायरस से हुई है। इस संबंध में न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है। रक्षा मंत्री मार्गरिटा रोबल्स ने बताया कि बुजुर्ग लोगों को ‘पूरी तरह से’खुद के हवाले छोड़ दिया गया या कुछ को अपने बिस्तरों पर मृत छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि कई नर्सिंग होम मिले हैं और कई शव मिले हैं।
हालांकि, उन्होंने इस बारे में जानकारी नहीं दी कि ये अस्पताल कहां हैं और कितने शव मिले हैं। स्पेन में मंगलवार को 6,584 नए संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमित लोगों की संख्या 39,673 पहुंच गई है। वहीं, मृतकों की संख्या 2,696 पहुंच गई। स्पेन की राजधानी में ही अब तक 1,535 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन के स्वास्थ्य आपात केंद्र के प्रमुख फर्नान्डो सिमोन ने कहा, ‘‘ यह एक कठिन सप्ताह है।’’ उन्होंने बताया कि अब तक 5,400 स्वास्थ्यकर्मी इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।