लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना वायरस के डर से महारानी एलिजाबेथ ने छोड़ा बकिंघम पैलेस, जानें अब कहां रह रही हैं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 16, 2020 05:57 IST

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को बकिंघम पैलेस से स्थानांतरित करने का फैसला महल के मध्य लंदन में होने, उस इलाके में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के कार्यरत होने और नियमित तौर पर आगंतुकों के आने की वजह से लिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन 1,140 से अधिक लोगों के संक्रमित होने के बाद कड़े कदम उठा रहा है.ऐसी भी संभावना है कि एलिजाबेथ द्वितीय को लंदन लाने के बजाय थोड़े से कर्मचारियों के साथ सैंड्रिंघम ले जाया जा सकता है.

लंदन: कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय आधिकारिक आवास बकिंघम पैलेस छोड़ विंडसर कैसल चली गई हैं.  महारानी ने यह कदम देश में कोरोना वायरस से करीब 21 लोगों की मौतों के बीच 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को पृथक रखने जैसी योजना के बीच उठाया है. आने वाले हफ्तों में 93 वर्षीय महारानी और 98 वर्षीय उनके पति प्रिंस फिलिप को नॉरफॉल्क स्थित शाही सैंड्रिंघम एस्टेट में पृथक रखे जाने की संभावना है.

ब्रिटेन 1,140 से अधिक लोगों के संक्रमित होने के बाद कड़े कदम उठा रहा है. बकिंघम पैलेस ने महारानी के कार्यक्रमों को रद्द करने की जानकारी देने के लिए जारी विज्ञप्ति में कहा, '' उचित सलाह के आधार पर अन्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की जा रही है.'' खबरों के मुताबिक महारानी को बकिंघम पैलेस से स्थानांतरित करने का फैसला महल के मध्य लंदन में होने, उस इलाके में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के कार्यरत होने और नियमित तौर पर आगंतुकों के आने की वजह से लिया गया.

कुछ अन्य खबरों में कहा गया कि महारानी को लंदन वापस लाने से पहले स्थिति की निरंतर समीक्षा की जाएगी और ऐसी भी संभावना है कि उन्हें लंदन लाने के बजाय थोड़े से कर्मचारियों के साथ सैंड्रिंघम ले जाया जा सकता है. 'द सन' अखबार ने शाही सूत्रों के हवाले से कहा, '' महारानी की सेहत ठीक है लेकिन यह समझा गया कि उन्हें बकिंघम पैलेस से दूर रखना सबसे बेहतर है.''

सेशल्स में दो मामलों की पुष्टि विक्टोरिया (सेशल्स): सेशल्स में कोरोना वायरस के दो मामलों की पुष्टि हुई है और अब यह विषाणु अफ्रीका के 25 देशों में फैल चुका है. ये देश कुछ समय पहले तक इस महामारी से काफी हद तक अछूते थे. जनस्वास्थ्य आयुक्त जूडे जेडोन ने शनिवार देर शाम घोषणा की कि 11 मार्च को इटली से लौटे दो नागिरकों में इस विषाणु की पुष्टि हुई है.यह विषाणु हाल के दिनों में अफ्रीकी देशों में तेजी से फैला है. रवांडा, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, भूमध्य क्षेत्रीय गुयाना, मॉरीटेनिया ने शनिवार को अपने-अपने पहले मामले की जानकारी दी. इथियोपिया और केन्या में भी संक्रमण दर्ज किए गए हैं.

कजाखस्तान ने आपातकाल की घोषणा नूर-सुल्तान: कजाखस्तान के राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शनिवार को देशव्यापी आपातकाल की घोषणा की, जिससे यात्रा और व्यापारिक गतिविधियों और अधिक सीमित हो गई है.

कजाखस्तान में इस समय कोविड-19 के केवल 8 मामले सामने आए हैं. राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायव के आदेश के अनुसार नए उपायों का एक महीने के लिए पालन होगा. सिनेमाघर आदि मनोरंजन केंद्र बंद रहेंगे. पड़ोसी उज्बेकिस्तान में रविवार को कोरोना वायरस का पहला मामला दर्ज किया गया.

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?