लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान का पूर्ण बंदी से इनकार, देश में अब तक 646 लोग संक्रमित

By भाषा | Updated: March 22, 2020 20:57 IST

देश में कोरोना वायरस के चलते अब तक चार लोगों की मौत हो गयी है जबकि 646 लोग उससे संक्रमित हुए।

Open in App

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को यह कहते हुए देश में पूर्ण बंदी से इनकार किया कि इससे अराजक स्थिति पैदा हो जाएगी और लोगों से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए खुद को पृथक कर लेने की अपील की। देश में कोरोना वायरस के चलते अब तक चार लोगों की मौत हो गयी है जबकि 646 लोग उससे संक्रमित हुए।

देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए खान ने दोहराया कि बंदी से अराजक स्थिति उत्पन्न हो जाएगी क्योंकि 25 फीसद से अधिक लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं और उनकी जिंदगियां बर्बाद हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की स्थिति में अभी बंदी की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ पहले आपको मैं बताऊं कि पूर्ण बंदी है क्या। इसका मतलब कर्फ्यू लगाना है और लोगों को घरों के अंदर बंद कर देना है।’’ खान ने कहा, ’’ हम पूर्ण बंद नहीं झेल सकते क्योंकि इससे व्यापक अराजक स्थिति पैदा हो जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में स्थिति इटली या फ्रांस जितनी बुरी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ यदि स्थिति इटली जैसी होती तो मैं बंदी लगा देता।’’ प्रधानमंत्री ने लोगों से खुद को पृथक कर लेने और घरों के अंदर ही रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और उसके हिसाब से सभी जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं।

पाकिस्तान सरकार ने इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए शनिवार को सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दी थी और ट्रेन सेवाएं सीमित कर दी थीं।

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक