लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: माइक पोम्पिओ ने कहा- जी7 देशों ने इस पर सहमति जतायी कि चीन ‘गलत सूचना’ फैला रहा है

By भाषा | Updated: March 26, 2020 05:55 IST

वीडियो कांफ्रेंस के जरिये वार्ता के बाद पोम्पिओ ने पत्रकारों से कहा, ‘‘आज सुबह हुई बैठक में शामिल देशों में से हरेक को इस गलत सूचना अभियान के बारे में पूरी जानकारी थी और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी, वास्तव में जो कुछ हुआ है, उससे ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है।’’

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि सात औद्योगिक शक्तियों के समूह के विदेश मंत्रियों ने बुधवार को इस बात पर सहमति व्यक्त कि चीन कोरोना वायरस महामारी के बारे में एक ‘‘गलत सूचना’’ अभियान चला रहा है। पोम्पिओ ने पत्रकारों से कहा, ‘‘आज सुबह हुई बैठक में शामिल देशों में से हरेक को इस गलत सूचना अभियान के बारे में पूरी जानकारी थी और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी, वास्तव में जो कुछ हुआ है, उससे ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है।’’

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि सात औद्योगिक शक्तियों के समूह के विदेश मंत्रियों ने बुधवार को इस बात पर सहमति व्यक्त कि चीनकोरोना वायरस महामारी के बारे में एक ‘‘गलत सूचना’’ अभियान चला रहा है।

वीडियो कांफ्रेंस के जरिये वार्ता के बाद पोम्पिओ ने पत्रकारों से कहा, ‘‘आज सुबह हुई बैठक में शामिल देशों में से हरेक को इस गलत सूचना अभियान के बारे में पूरी जानकारी थी और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी, वास्तव में जो कुछ हुआ है, उससे ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है।’’

वहीं, चीन ने बुधवार को कहा कि उसने ना तो कोरोना वायरस को तैयार किया ना ही जानबूझकर इसे प्रसारित किया और इसे ‘चीनी वायरस’ या ‘वुहान वायरस’ कहना गलत है।

चीनी दूतावास के प्रवक्ता जी रोंग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चीनी लोगों को गलत तरीके से देखने के बजाए महामारी से निपटने के लिए चीन सरकार के त्वरित कदम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

बीमारी से मुकाबले के प्रयासों में भारत और चीन के बीच सहयोग पर जी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संवाद कायम है और मुश्किल घड़ी में महामारी से निपटने के लिए एक दूसरे की सहायता की है।

उन्होंने कहा कि भारत ने चीन को चिकित्सा आपूर्ति प्रदान की और विभिन्न तरीके से सहयोग दिया। जी ने कहा ‘‘हम इसकी सराहना करते हैं और शुक्रिया अदा करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि चीन और वुहान को वायरस से जोड़ना गलत है। जो लोग चीन के प्रयासों को कम करके आंक रहे हैं वो लोग स्वास्थ्य और मानवता की सुरक्षा में चीनी लोगों के बलिदान को नजरअंदाज कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह सही है कि चीन के वुहान शहर में बीमारी का पहला मामला सामने आया लेकिन कोई प्रमाण नहीं है कि चीन वायरस का स्रोत है जिसके कारण यह महामारी फैली ।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनअमेरिकालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल