लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चाइना कर रहा लोगों को मारने की कोशिश! अमेरिकी कंपनी ने ठोका 20 ट्रिलियन डॉलर का मुकदमा

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: March 26, 2020 09:13 IST

विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 19,639 मौत हो चुकी है। वहीं अमेरिका में 54,981 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिसमें से 785 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविश्व में कोरोना वायरस से अब तक 19,639 मौत।अमेरिका में कोविड-19 के 54,981 मामले दर्ज।

एक अमेरिकी कंपनी ने चाइना पर कोरोना वायरस के चलते 20 ट्रिलियन डॉलर के हर्जाने का मुकदमा ठोक दिया है। इस कंपनी ने चाइना सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे 'जैविक हथियार' करार दिया है।

टेक्सास स्थित बज फोटोज कंपनी, फ्रीडम वॉच और वकील लैरी क्लेमैन ने चाइना सरकार, वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, वुहान इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर शी झेनग्ली, चीनी सेना और सेना के मेजर छेन वेई के खिलाफ ये मुकदमा दर्ज करवाया है। 

इसमें कहा गया है कि चाइना जैविक हथियार तैयार कर रहा था, जिसके चलते ये वायरस फैल गया। अमेरिकी कंपनी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वुहान वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट ने जानबूझकर ये वायरस फैलाया है। चाइना अमेरिकी नागरिकों को मारने और बीमार करने की साजिश कर रहा है। 

वादी (मुकदमा दर्ज कराने वाले) ने आरोप लगाया है कि वुहान में स्थित माइक्रोबायोलॉजी लैब इस वायरस से निपट सकती है, लेकिन चाइना ने इस बात को छिपा रखा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना वायरस की वजह से देश में लागू बंदी में ढील देने के फैसले का मंगलवार को बचाव किया। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि बंदी के कदम से देश बर्बाद हो सकता है। फॉक्स न्यूज पर ट्रम्प् ने कहा, ‘‘बहुत से लोग मुझसे सहमत होंगे। हमारा देश... बंदी के लिए नहीं बना है। आप बंद कर देश को बर्बाद कर सकते हैं।’’ 

राष्ट्रपति ने कहा कि संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सामाजिक मेल-मिलाप से दूरी और पृथक रहने के उपाय को खत्म किया जाए या नहीं इसकी समीक्षा के लिए वह अगले हफ्ते स्थिति का आकलन करेंगे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हम बोइंग को नहीं खो सकते, हम इन कंपनियों को नहीं खो सकते। अगर हम इन कंपनियों को खोते हैं तो इसका मतलब है कि हम हजारों, लाखों नौकरियों को दाव पर लगा रहे हैं।’’  

विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 19,639 मौत हो चुकी है। वहीं अमेरिका में 54,981 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिसमें से 785 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा