लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Pandemic Updates: पाकिस्तान में 20 हजार के पार, मरने वाले की संख्या 462

By भाषा | Updated: May 4, 2020 15:23 IST

पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। आज पड़ोसी देश में 1083 मामले सामने आएं। पाकिस्तान में कुल मामले बढ़कर 20,186 तक पहुंच गई है। दुनिया भर में कुल केस तेजी से बढ़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअवधि में कुल 22 मौतें हुई और मृतकों की कुल संख्या अब 462 है। देश में 5,590 मरीजों का इलाज अब तक हो चुका है। बलूचिस्तान में 1,218, इस्लामाबाद में 415, गिलगित-बाल्टिस्तान में 364 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 71 मामले हैं।

इस्लामाबादः पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,083 नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 20,000 से ज्यादा हो गई।

पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1,083 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 20,186 तक पहुंच गई है। इस अवधि में कुल 22 मौतें हुई और मृतकों की कुल संख्या अब 462 है। देश में 5,590 मरीजों का इलाज अब तक हो चुका है।

अधिकारियों ने बताया कि देश में अब तक 212,511 जांच की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि पंजाब में 7,524 मामले, सिंध में 7,465 मामले, खैबर पख्तुनख्वा में 3,129 मामले, बलूचिस्तान में 1,218, इस्लामाबाद में 415, गिलगित-बाल्टिस्तान में 364 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 71 मामले हैं।

डॉन समाचार पत्र के अनुसार सिंध के हैदराबाद शहर में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से नाजुक स्थिति में पहुंचे मरीज पर प्रयोग के तौर पर संक्रमण से स्वस्थ हुए मरीज का प्लाज्मा चढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को सलाहकारों के साथ एक बैठक में कहा कि सरकार की बेहतरीन रणनीति की वजह से देश कोरोना वायरस के डर से बाहर निकल रहा है।

देश में अब तक 203,025 जांच की गई हैं, जिसमें पिछले 24 घंटे में की गई 8,716 नमूनों की जांच भी शामिल है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार रात को कहा कि हमें नहीं पता कोविड-19 की दवा कब तक उपलब्ध हो पाएगी। साथ ही आशंका जतायी कि ऐसी सूरत में लोगों को आने वाले छह महीने अथवा एक साल तक कोरोना वायरस के साथ जीना पड़ सकता है। 

टॅग्स :पाकिस्तानकोरोना वायरसइमरान खानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला