लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Pandemic: हांगकांग ने कोरोना महामारी की वजह से एक साल के लिए चुनाव टाला, विपक्ष को झटका

By भाषा | Updated: July 31, 2020 18:51 IST

घोषणा से पहले 22 नेताओं ने एक बयान जारी करके सरकार पर आरोप लगाया था कि वह चुनाव में देरी करने के लिए संक्रमण का बहाना बना रही है। हांगकांग में शुक्रवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के 3,273 मामले सामने आ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष इस चुनाव में चीनी समर्थकों से जनता का मोहभंग होने का लाभ उठाने की आस लगाए बैठा था।मुझे आज जो घोषणा करनी पड़ी है, वह मेरे लिए पिछले सात महीने में सबसे मुश्किल फैसला था।लोगों का स्वास्थ्य, उनकी सुरक्षा और चुनावों की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की आवश्कता है।

हांगकांगः हांगकांग की नेता कैरी लाम ने शुक्रवार को घोषणा की कि सरकार कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से फैलने के मद्देनजर बहुप्रतीक्षित विधान परिषद चुनावों को एक साल के लिए स्थगित करेगी।

हांगकांग सरकार चुनाव स्थगित करने के लिए आपातकालीन अध्यादेश लागू कर रही है। लाम ने कहा कि इस निर्णय में उन्हें चीन सरकार का समर्थन प्राप्त है। लाम ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे आज जो घोषणा करनी पड़ी है, वह मेरे लिए पिछले सात महीने में सबसे मुश्किल फैसला था।’’

उन्होंने कहा कि लोगों का स्वास्थ्य, उनकी सुरक्षा और चुनावों की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की आवश्कता है। चुनाव स्थगित किए जाने का फैसला लोकतंत्र समर्थक विपक्ष के लिए बड़ा झटका है। विपक्ष इस चुनाव में चीनी समर्थकों से जनता का मोहभंग होने का लाभ उठाने की आस लगाए बैठा था।

इस घोषणा से पहले 22 नेताओं ने एक बयान जारी करके सरकार पर आरोप लगाया था कि वह चुनाव में देरी करने के लिए संक्रमण का बहाना बना रही है। हांगकांग में शुक्रवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के 3,273 मामले सामने आ चुके हैं।

चीन में दूसरे दिन भी कोरोना वायरस संक्रमण के 100 से ज्यादा नए मामले

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार दूसरे दिन 100 से ज्यादा आए हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका 4,71,000 संक्रमितों के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा वायरस से प्रभावित पांचवा देश बन गया है। चीन में सौ से ज्यादा नए मामलों के सामने आने से देश में इस खतरनाक वायरस पर नियंत्रण की उम्मीद को झटका लग रहा है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि 105 नए मामलों में से 102 स्थानीय संक्रमण के हैं। इनमें से ज्यादातर मामले शिनजियांग प्रांत के मुस्लिम बहुल उइगर क्षेत्र से है। बुधवार तक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 84,165 है। वहीं 574 लोगों का इलाज चल रहा है जिनमें से 33 की हालत गंभीर है।

अब तक 78,957 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका में इस खतरनाक वायरस से संक्रमितों की संख्या 4,71,000 हो गई। इस आंकड़े के साथ देश कोरोना वायरस से बेहद प्रभावित पांचवा देश बन गया है। वहीं अफ्रीकी महाद्वीप के कुल मामलों में से आधे दक्षिण अफ्रीका में हैं।

अफ्रीका के 54 देशों में कुल संक्रमितों की संख्या 8,91,000 है। वहीं यहां कम संख्या में जांच का मतलब है कि संक्रमितों की संख्या काफी ज्यादा है। दक्षिण अफ्रीका चिकित्सा अनुसंधान परिषद की एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि छह मई से 21 जुलाई के बीच प्राकृतिक कारणों से 22,000 ज्यादा मौतें हुई हैं। ये मौतें कोविड-19 से या अन्य बीमारियों की वजह से हो सकती है, जिसे दर्ज नहीं किया जा सका।

टॅग्स :हॉन्ग कॉन्गचीनअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?