लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Pandemic: यूएस में कोविड कहर, 153,848 लोगों की मौत, कुल केस 45 लाख के पार

By भाषा | Updated: July 30, 2020 17:57 IST

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इन्फेक्शस डिजीजेज के निदेशक एंथनी फाउची ने कई गवर्नरों के साथ बातचीत में कहा कि महामारी अपने आप कम नहीं होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देसंक्रामक रोग विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका एक नाजुक मोड़ पर है और इसी बीच देश में स्कूलों को खोले जाने और बच्चों के आने पर बहस छिड़ी हुई है। रिपोर्ट में कहा कि अमेरिका को संघीय, राज्य और स्थानीय स्तर पर इस महामारी को नियंत्रण में करने के लिए नीतिगत कदम उठाने होंगे। वायरस की वजह से 153,848 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, देश में 4,568,375 मामले हैं और वायरस से यह दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

वाशिंगटनः अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1,50,000 के पार चली गई है। विश्व में इस वायरस के कारण सबसे अधिक लोगों की जान अमेरिका में ही गई है।

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार अमेरिका में गुरुवार तक कोरोना वायरस की वजह से 153,848 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, देश में 4,568,375 मामले हैं और वायरस से यह दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से पहली मौत 29 फरवरी को हुई थी।

23 अप्रैल तक यानी 54 दिन बाद 50,000 लोगों की मौत हुई और इसके 34 दिन यानी 27 मई तक 100,000 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इसके 63 दिन बाद 50,000 और लोगों की मौत हुई। हार्वर्ड ग्लोबल हेल्थ इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉक्टर आशीष झा ने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि एक देश के रूप में हम इस पर नियंत्रण नहीं कर सके, हम मौतों को रोकने की प्राथमिकता तय नहीं कर सके, जो कि अफसोसजनक है।’’

झा ने सीएनएन से कहा, ‘‘ इसलिए, मेरे लिए यह निराशाजनक है, दुखद है। अगले 150,000 मौतों को कैसे रोका जाए इसके रास्ते तलाशने के लिए संकल्प लेना होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हम कर सकते हैं लेकिन हमें इसके लिए वास्तव में काम करना होगा।’’

संक्रामक रोग विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका एक नाजुक मोड़ पर है और इसी बीच देश में स्कूलों को खोले जाने और बच्चों के आने पर बहस छिड़ी हुई है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इन्फेक्शस डिजीजेज के निदेशक एंथनी फाउची ने कई गवर्नरों के साथ बातचीत में कहा कि महामारी अपने आप कम नहीं होने वाला है।

इसके लिए जो लोग सामान्य स्थिति चाहते हैं, उन्हें और अनुशासित होने की जरूरत है। वहीं, जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य सुरक्षा केंद्र ने एक मीडिया रिपोर्ट में कहा कि अमेरिका को संघीय, राज्य और स्थानीय स्तर पर इस महामारी को नियंत्रण में करने के लिए नीतिगत कदम उठाने होंगे।

टॅग्स :अमेरिकाचीनडोनाल्ड ट्रम्पवाशिंगटनवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल