लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Global: पाकिस्तान में कोरोना कहर, कुल संक्रमितों की संख्या 61 हजार के पार, मृतक संख्या 1260

By भाषा | Updated: May 28, 2020 14:38 IST

पाकिस्तान में कोरोना वायरस महामारी का कहर बढ़ रहा है। देश में कुल केस बढ़कर 61,227 पहुंच गए हैं। वहीं मरने वाले की संख्या बढ़कर 1260 है। पाकिस्तान में लॉकडाउन खत्म कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस खतरनाक वायरस से 36 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,260 तक पहुंच गई है। बलूचिस्तान में 3,616, इस्लामाबाद में 2,015, गिलगित-बाल्टिस्तान में 651 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 219 मामले हैं।

इस्लामाबादः पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,076 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 61 हजार का आंकड़ा पार कर गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस खतरनाक वायरस से 36 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,260 तक पहुंच गई है। संक्रमण के 2,076 नए मामलों के साथ ही देश भर में संक्रमण के कुल मामले 61,227 पहुंच गए हैं। सिंध प्रांत में सबसे ज्यादा 24,206 मामले हैं।

इसके बाद पंजाब में 22,037, खैबर पख्तूनख्वा में 8,483, बलूचिस्तान में 3,616, इस्लामाबाद में 2,015, गिलगित-बाल्टिस्तान में 651 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 219 मामले हैं। मंत्रालय ने बताया कि अब तक 20,231 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

इस बीच, विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के नेतृत्व में, विकासशील और विकसित देशों तथा प्रमुख वित्तीय संस्थानों के एक प्रतिनिधि समूह ने संयुक्त राष्ट्र से इतर अनौपचारिक बैठक की शुरुआत की है, जिससे विकासशील देशों की ऋण चुनौतियों का समाधान निकाला जा सके।

लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे 179 पाकिस्तानी नागरिक अपने देश लौटे

कोविड-19 के प्रसार पर रोक के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे 179 पाकिस्तानी नागरिक को यहां अटारी सीमा से अपने देश में प्रवेश कर गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। पाकिस्तान में प्रवेश करने से पहले सभी पाकिस्तानी नागरिकों की चिकित्सकों की टीम ने जांच की।

इन 179 पाकिस्तानी नागरिकों में बच्चे भी शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि 179 पाकिस्तानी नागरिकों में से कुछ हृदय, किडनी और लीवर की बीमारियों के इलाज के लिए मेडिकल वीजा पर भारत आये थे, वहीं कुछ अपने रिश्तेदारों से मिलने और कुछ तीर्थयात्रा पर आये थे।

उन्होंने कहा कि कुल पाकिस्तानी नागरिकों में से 120 हिंदू, दो सिख और बाकी मुस्लिम थे। अधिकतर पाकिस्तानी नागरिक गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में रह रहे थे। गत पांच मई को 193 पाकिस्तानियों को लॉकडाउन के दौरान पाकिस्तान जाने की अनुमति दी गई थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानचीनवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनइमरान खाननेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?