लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पाकिस्तान में एक दिन में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 1,952 नए मामले, संक्रमण के मामले बढ़कर 18,770 हुए

By भाषा | Updated: May 3, 2020 05:40 IST

देश में संक्रमण के कुल 18,770 मामलों में पंजाब प्रांत में 6,854, सिंध में 7,102 खैबर पख्तूनख्वा में 2,907, बलूचिस्तान में 1,136, इस्लामाबाद में 365, गिलगित-बाल्तिस्तान में 340 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 66 मामले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 1,952 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ संक्रमण के मामले बढ़कर 18,770 हो गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि महामारी से पिछले 24 घंटे में 47 लोगों की मौत हो गई और साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 432 तक पहुंच गई है।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 1,952 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ संक्रमण के मामले बढ़कर 18,770 हो गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि महामारी से पिछले 24 घंटे में 47 लोगों की मौत हो गई और साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 432 तक पहुंच गई है।

मंत्रालय ने बताया कि 4,715 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। उसने कहा कि शुक्रवार को एक दिन में संक्रमण के रिकॉर्ड 1,952 नए मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने हालांकि कहा कि ये आंकडे चौंकाने वाले नहीं हैं क्योंकि संक्रमण के मामलों की जांच बढ़ाई गई है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 9,164 जांच परीक्षणों सहित देश में अब तक 1,93,859 जांच परीक्षण किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मामलों के विशेष सहायक डॉ जफर मिर्जा ने संवाददाताओं को बताया कि पाकिस्तान जांच की अपनी क्षमता बढ़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि देश में कोरोना वायरस नियंत्रण में है और इससे मरने वालों की दर भी कम है। उन्होंने कहा,‘‘अनुमान के मुताबिक पाकिस्तान में मृत्यु दर अब भी कम है और अगर हम पूरे विश्व के हालात देखें तो यह उनके मुकाबले बेहद कम है। अगर आप खुद अपना ध्यान रखते हैं तो यह तय है कि आप और आपका परिवार सुरक्षित रहेगा।’’

देश में संक्रमण के कुल 18,770 मामलों में पंजाब प्रांत में 6,854, सिंध में 7,102 खैबर पख्तूनख्वा में 2,907, बलूचिस्तान में 1,136, इस्लामाबाद में 365, गिलगित-बाल्तिस्तान में 340 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 66 मामले हैं।

इस बीच, प्रधानमंत्री इमरान खान ने महामारी से नौकरी गंवाने वालों के लिए नकदी कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता बरतने के लिए वह खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। खान ने नकदी योजना एहसास की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘अब तक 81 अरब रुपए लोगों में बांटे जा चुके हैं....इस प्रक्रिया की मैं खुद निगरानी कर रहा हूं।’’

इस दौरान उन्होंने रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन के शीघ्र स्वस्थ होने और उनकी अच्छी सेहत की कामना की है। मिशुस्तिन हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

खान ने ट्वीट किया,‘‘ रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन के शीध्र स्वस्थ होने और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। कोरोना वायरस साझा चुनौती है और इस चुनौती से निपटने में हम अपने रूसी मित्रों के साथ हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइमरान खानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला