लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोरोना के मामले 900 के पार, रेलवे ने यात्री ट्रेन सेवा रोकी, जानें अब तक कितने मामले

By भाषा | Updated: March 24, 2020 19:37 IST

मंगलवार तक दर्ज किए गए कुल 903 मामलों में, सबसे खराब स्थिति सिंध प्रांत की है, जहां 394 मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइसके बाद बलूचिस्तान में 110, खैबर-पख्तूनख्वा में 38, इस्लामाबाद में 15 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 81 मामले सामने आए हैं। रेलगाड़ियों की सेवा को 31 मार्च तक स्थगित कर दिया।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 900 के पार चली गई। वहीं रेलवे ने 31 मार्च तक मुसाफिर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में बंद (लॉकडाउन) लागू करने में नागरिक प्रशासन की मदद के लिए फौज को तैनात किया गया है। पंजाब प्रांत में मंगलवार को कोरोना वायरस से पहली मौत हुई। इसके बाद मुल्क में इस संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों की तादाद बढ़कर सात हो गई।

‘डॉन’ अखबार ने प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग के अफसर कासिर आसिफ के हवाले से खबर दी है कि मृतक की उम्र 57 साल थी जिसका लाहौर के मायो अस्पताल में इलाज चल रहा था। आसिफ ने बताया कि पंजाब में संक्रमण के 16 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। इसके बाद पूरे सूबे में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 265 हो गई है। मंगलवार तक दर्ज किए गए कुल 903 मामलों में, सबसे खराब स्थिति सिंध प्रांत की है, जहां 394 मामले सामने आए हैं। इसके बाद बलूचिस्तान में 110, खैबर-पख्तूनख्वा में 38, इस्लामाबाद में 15 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 81 मामले सामने आए हैं।

पाकिस्तान रेलवे ने संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए मंगलवार को सभी मुसाफिर रेलगाड़ियों की सेवा को 31 मार्च तक स्थगित कर दिया। इस बीच, कौमी असेम्बली (राष्ट्रीय विधानसभा) में विपक्ष के नेता और पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज़ शरीफ ने प्रधानमंत्री इमरान खान से संक्रमण को फैलने से रोकने और तथा इसके अर्थव्यवस्था और गरीबों पर पड़ने वाले असर से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने की गुजारिश की। उन्होंने सरकार से ब्याज दर में तीन-चार फीसदी की कटौती करने, गरीबों को मासिक वजीफा देने, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तनख्वाह दोगुनी करने और तेल की कीमतों को कम करने भी गुजारिश की।

देश भर में बंद लागू करने और अन्य ड्यूटियों में असैन्य प्रशासन की मदद करने के लिए पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को अपने "सभी उपलब्ध सैनिकों और चिकित्सा संसाधनों" को तैनात कर दिया। सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तेखार ने कहा कि फौज संघीय और प्रांतीय सरकारों की मदद करेगी। पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पूर्ण बंद है। वहीं खैबर पख्तूनख्वा में आंशिक बंद है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना