लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: दुनिया में मरने वाले की संख्या 2 लाख के पार, कुल पॉजिटिव केस 28.67 Lakh

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2020 22:01 IST

कोरोना कहर दुनिया में छाया हुआ है। अब तक 2 लाख से अधिक लोग मौत के मुंह में जा चुके हैं। दुनिया भर में 2,867,984 लोग संक्रमित हुए हैं। अमेरिका में 52 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देआंकड़े के मुताबिक दुनिया भर में अभी तक 200,430 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,867,984 लोग संक्रमित हुए हैं। यूरोप में एक लाख 12 हजार 848 लोगों की मौत हुई है जबकि 12 लाख 63 हजार 802 लोग इससे संक्रमित हैं।

पेरिसः दुनिया भर में कोरोना वायरस से 2 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई जिसमें करीब दो-तिहाई यूरोप में हुई है। एएफपी का यह आंकड़ा आधिकारिक स्रोतों पर आधारित है।

यह वायरस पहली बार पिछले वर्ष दिसम्बर में चीन में सामने आया था। आंकड़े के मुताबिक दुनिया भर में अभी तक 200,430 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,867,984 लोग संक्रमित हुए हैं। यूरोप में एक लाख 12 हजार 848 लोगों की मौत हुई है जबकि 12 लाख 63 हजार 802 लोग इससे संक्रमित हैं। सर्वाधिक मौत अमेरिका में 52,843 लोगों की हुई है। इटली में कोरोना वायरस से 25 हजार 85, स्पेन में 21 हजार 717, फ्रांस में 21 हजार 340 और ब्रिटेन में 18 हजार 100 लोगों की मौत हो चुकी है। 

अब तक 193 देशों में कोविड-19 के 2,867,984 मामले सामने आये हैं, जबकि 200,430 लोगों की मौत हुई हैं। दुनिया में अब तक कम-से-कम 4,97,600 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले साल दिसंबर में चीन में शुरू हुई यह महामारी अब तक पूरी दुनिया में फैल चुकी है।

स्पेन में कोरोना वायरस से 378 और लोगों की मौत

स्पेन में कोरोना वायरस से शनिवार को 378 और लोगों की मौत हो गई। सरकार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि देश में चार सप्ताह में कोरोना वायरस से एक दिन में मृतकों की यह सबसे कम संख्या है। स्पेन में इस महामारी से मरने वाले लोगों की कुल संख्या 22,902 पहुंच गई है। दुनिया में अमेरिका और इटली के बाद स्पेन इस वायरस से तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है।

अमेरिका में मृतकों की संख्या 52,000 से अधिक

अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 52,843 से अधिक हो गयी। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह दुखद खबर ऐसे समय में आयी है जब अमेरिका के कुछ हिस्सों को कई सप्ताह के लॉकडाउन के बाद फिर खोल दिया गया है।

लॉकडाउन ने दुनिया की सबसे बड़ी अमेरिका की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। विश्वविद्यालय द्वारा सरकारी आंकड़े के आधार पर तैयार सूचना के अनुसार अमेरिका में शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में 3,176 लोगों की जान कोरोना वायरस के चलते चली गयी। यह पिछले साल चीन के वुहान में इस महामारी के सिर उठाने के बाद से दुनिया में कहीं भी सबसे अधिक मरने वालों के आंकड़ों में एक है। विश्वविद्यालय के अनुसार दुनिया भर में कोरोना वायरस के 27 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाचीनइटलीदिल्लीकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल