लाइव न्यूज़ :

Covid-19: कोरोना से टूटी पाकिस्तान की कमर, पॉलिथिन पहनकर संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर

By गुणातीत ओझा | Updated: March 29, 2020 08:16 IST

पाकिस्तान में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के पास मास्क, ग्लव्स और सैनेटाइजर जैसी बचाव की बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं। पाकिस्तान के जियो न्यूज ने वहां के डॉक्टर की तस्वीर शेयर कर देश की बदहाली को सामने लाया है। तस्वीर में डॉक्टर सिर और हाथों पर पॉलिथिन पहनकर मरीजों का इलाज कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1500 के पार हुई, 12 लोगों की अबतक जा चुकी है जानपाकिस्तान में संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों और नर्सिंग स्टॉफ के पास मास्क और ग्लव्स नहीं

इस्लामाबादःकोरोना वायरस की मार पूरी दुनिया झेल रही है। पाकिस्तान की बात करें तो यहां हाल बद से बदतर होते जा रहे हैं। इमरान खानपाकिस्तान में लॉकडाउन का फैसला नहीं ले पा रहे हैं। वहां सेना को स्थिति पर काबू पाने के लिए सड़कों पर उतारा गया, लेकिन इससे कोई काम नहीं बना। संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे दो डॉक्टर कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। यहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के पास मास्क, ग्लव्स और सैनेटाइजर जैसी बचाव की बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं। पाकिस्तान के जियो न्यूज ने वहां के डॉक्टर की तस्वीर शेयर कर देश की बदहाली को सामने लाया है। तस्वीर में डॉक्टर सिर और हाथों पर पॉलिथिन पहनकर मरीजों का इलाज कर रहा है। जियो न्यूज ने डॉक्टर आमिर की दो तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे चेहरे और हाथ में प्लास्टिक का मास्कर और ग्लव्स पहले दिखाई दे रहे हैं।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1500 के पार हुई

पाकिस्तान के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को कहा देश में कोविड-19 के 12000 से अधिक संदिग्ध मामले हैं जबकि सत्यापित संक्रमणों की संख्या 1,500 के पार पहुंच गयी । पंजाब प्रांत देश में कोविड-19 के मामलों के केंद्र के रूप में उभरा है। सरकार के स्वास्थ्य सलाहकर जफर मिर्जा इस संक्रमण के दायरे और कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने के लिए उठाये गये कदमों के बारे में दैनिक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ देश में कोविड-19 के फिलहाल 12218 संदिग्ध मरीज हैं जिनमें से अब तक 1408 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ’’ ज्यादातर संक्रमित लोग ईरान से लौटे थे जहां 30,000 से अधिक मामले सामने आए हैं और 2,300 से अधिक लोगों की जान चली गयी। मिर्जा ने बताया कि सत्यापित मामलों में पंजाब के 490, सिंध के 457, खैबर पख्तूनख्वा के 180, बलूचिस्तान के 133, गिलगित-बाल्टीस्तान के 107, इस्लामाबाद के 39 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के दो मामले शामिल हैं । 

अब तक देश में 11 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है, 25 स्वस्थ हो गये और सात की हालत नाजुक है। पंजाब प्रांत देश में कोविड-19 के मामलों का नया केंद्र बनकर सामने आया है। राज्य में कोविड-19 के जो 490 मामले सामने आए, उनमें से सर्वाधिक 207 डेरा गाजी खान जिले के हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदर ने ट्वीट किया कि फैसलाबाद में 22 वर्षीय मरीज की मौत होने से प्रांत में इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या पांच हो गई है। मिर्जा ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने की खातिर सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा करने के लिए चीन के आठ डॉक्टरों का दल पाकिस्तान आएगा। वे स्थानीय डॉक्टरों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियापाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला