लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: पाकिस्तान में पांच अप्रैल तक सभी शैक्षिक संस्थान बंद

By भाषा | Updated: March 15, 2020 16:24 IST

दुनियाभर में इस वायरस के संक्रमण से 5,000 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में प्रमुख मंत्री, सेना के तीनों अंगों के प्रमुख और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशिक्षण मंत्री शफाकत मुहम्मद ने ट्वीट कर कहा कि देश के सभी शैक्षिक संस्थानों को पांच अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।सभी स्कूल और विश्वविद्यालय, सरकारी व निजी और व्यावसायिक संस्थान व मदरसे शामिल हैं।

इस्लामाबादःकोरोना वायरस से खतरे के मद्देनजर पाकिस्तान में सभी शैक्षणिक संस्थानों को पांच अप्रैल तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।

दुनियाभर में इस वायरस के संक्रमण से 5,000 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में प्रमुख मंत्री, सेना के तीनों अंगों के प्रमुख और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

संघीय शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण मंत्री शफाकत मुहम्मद ने ट्वीट कर कहा कि देश के सभी शैक्षिक संस्थानों को पांच अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इनमें सभी स्कूल और विश्वविद्यालय, सरकारी व निजी और व्यावसायिक संस्थान व मदरसे शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि शैक्षिक संस्थानों को बंद करने के फैसले की शिक्षा मंत्रालय द्वारा 27 मार्च को समीक्षा भी की जाएगी। इससे पहले खैबर पख्तूनख्वा प्रांत प्रशासन ने सभी शैक्षिक संस्थानों को 15 दिनों तक बंद रखने का फैसला किया था।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की मौत की जानकारी सामने नहीं आई है। कराची में कोविड-19 से संक्रमित एक मरीज को संक्रमण ठीक होने के बाद पिछले हफ्ते शनिवार को घर जाने की इजाजत दे दी गई थी। 

टॅग्स :पाकिस्तानकोरोना वायरसइमरान खानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला