लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: चीन में सामने आए नए 14 कोरोना पॉजिटिव मामले, 82877 हुई संक्रमितों की संख्या

By भाषा | Updated: May 3, 2020 16:36 IST

कोरोना वायरस ने आज चीन में 14 नए लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है, जिसके बाद अब देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 82,877 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअभी तक चीन में बिना लक्षण वाले मरीजों की संख्या 968 है जिनमें से 98 लोग विदेश से लौटे थे।मध्य हुबेई प्रांत में शनिवार तक बिना लक्षण वाले 651 मामले सामने आए।

बीजिंग: चीन में कोविड-19 (COVID-19) के 14 नए मामले आने के साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 82,877 हो गई है जबकि 4,630 लोग इस जानलेवा विषाणु से जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार (3 मई) को बताया कि नए मामलों में 12 मरीजों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखे।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि शनिवार को दो और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी जिसमें एक आयातित मामला तथा दूसरा स्थानीय मामला था। उसने बताया कि मृतकों की संख्या 4,633 बनी हुई है क्योंकि शनिवार को मौत का कोई नया मामला नहीं आया जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 82,877 हो गई जिनमें से 531 का अब भी इलाज चल रहा है।

एनएचसी ने बताया कि चीन में अब तक कुल 1,672 आयातित मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से विदेश से आए 451 चीनी नागरिकों का अब भी इलाज चल रहा है और उनमें से छह की हालत गंभीर है। साथ ही शनिवार को 12 नए ऐसे मामले आए जिनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं देखे गए। अभी तक चीन में बिना लक्षण वाले मरीजों की संख्या 968 है जिनमें से 98 लोग विदेश से लौटे थे।

मध्य हुबेई प्रांत में शनिवार तक बिना लक्षण वाले 651 मामले सामने आए। बिना लक्षण वाले मरीज वे होते हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाते हैं लेकिन उनमें बुखार, खांसी या गले में सूजन जैसे कोई लक्षण नहीं दिखाई देते। हालांकि उनके दूसरे लोगों में बीमारी फैलाने का खतरा होता है।

अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर में शुरू हुए कोरोना वायरस से दुनियाभर में 243,829 लोगों की मौत हो चुकी है और 34 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं।

टॅग्स :चीनकोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा