लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या पांच लाख के पास पहुंची, चरमरायीं स्वास्थ्य सेवाएं

By भाषा | Updated: March 27, 2020 05:49 IST

इस बीमारी के कारण यूरोप और न्यूयॉर्क की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गयी हैं वहीं स्पेन में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हजार से ज्यादा हो गयी हैं। अमेरिका में, कारोबारियों,अस्पतालों और सामान्य नागरिकों की मदद करने के लिए अभूतपूर्व 2,200 अरब डॉलर के आर्थिक पैकेज को मंजूरी दी गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या गुरुवार को पांच लाख के पास पहुंच गयी और अमेरिका तथा इटली दोनों चीन को पीछे छोडने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच 33 लाख अमेरिकियों ने एक सप्ताह के अंदर बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया है। इससे दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान का पता लगता है।

दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या गुरुवार को पांच लाख के पास पहुंच गयी और अमेरिका तथा इटली दोनों चीन को पीछे छोडने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच 33 लाख अमेरिकियों ने एक सप्ताह के अंदर बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया है। इससे दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान का पता लगता है।

इस बीमारी के कारण यूरोप और न्यूयॉर्क की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गयी हैं वहीं स्पेन में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हजार से ज्यादा हो गयी हैं।

अमेरिका में, कारोबारियों,अस्पतालों और सामान्य नागरिकों की मदद करने के लिए अभूतपूर्व 2,200 अरब डॉलर के आर्थिक पैकेज को मंजूरी दी गयी है।

इस योजना में हर वयस्क को 1,200 डॉलर और बच्चे को 500 डॉलर दिए जाएंगे। दुनिया भर में कम से कम 2.8 अरब लोग यानी धरती की एक तिहाई से अधिक आबादी पर लॉकडाउन की वजह से यात्रा करने पर रोक लगी हुयी है।

उधर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वायरस के खिलाफ लड़ाई में कीमती समय बर्बाद करने के लिए दुनिया के नेताओं को फटकार लगायी और कहा कि हमने पहले मौके को गंवा दिया और अब यह दूसरा अवसर है जिसे नहीं गंवाना चाहिए।

इस बीमारी के कारण 22,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 4,80,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं। इसने लाखों लोगों की आजीविका को प्रभावित किया और विश्व अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया।

न्यूयॉर्क इस बीमारी के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है। शहर के विशाल कन्वेंशन सेंटर को अस्पताल में बदला जा रहा है। राज्य में 350 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। यूरोप में स्पेन ऐसा देश है, जहां इसका प्रकोप सबसे तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि करीब 8,600 नए मामले सामने आए जबकि 655 लोगों की मौत हो गयी। इसके साथ मृतकों की कुल संख्या चार हजार को पार कर गयी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाचीनइटलीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा