लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की चीन के साथ व्यापार समझौते को लेकर अब बदली सोच, कहा- आगे क्या होता है देखेंगे, लेकिन हालात बहुत ही निराशाजनक

By भाषा | Updated: May 20, 2020 11:33 IST

अमेरिका और चीन ने अपने बीच 22 महीने से जारी व्यापार युद्ध खत्म करते हुए जनवरी में एक समझौता किया था। इसके तहत बीजिंग ने 2020-2021 में अमेरिकी उत्पादों की खरीद 200 अरब डॉलर तक बढ़ाने पर सहमति जताई।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि इस साल की शुरुआत में चीन के साथ उन्होंने जिस व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे अब उसे लेकर उनके विचार बदल गए हैं। ट्रम्प ने किसी समय इस समझौते को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया था।

वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि इस साल की शुरुआत में चीन के साथ उन्होंने जिस व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे अब उसे लेकर उनके विचार बदल गए हैं। ट्रम्प ने किसी समय इस समझौते को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया था। बीजिंग नेतृत्व को लेकर अपनी नाराजगी एक बार फिर जाहिर करते हुए उन्होंने चीन पर कोरोना वायरस को फैलने देने का आरोप लगाया।मंगलवार तक कोविड-19 के कारण करीब 92,000 अमेरिकियों की मौत हो गई और 15 लाख अमेरिकी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के कारण अब तक करीब 3,20,000 लोगों की मौत हो चुकी है।अमेरिका और चीन ने अपने बीच 22 महीने से जारी व्यापार युद्ध खत्म करते हुए जनवरी में एक समझौता किया था। इसके तहत बीजिंग ने 2020-2021 में अमेरिकी उत्पादों की खरीद 200 अरब डॉलर तक बढ़ाने पर सहमति जताई।ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक में संवाददाताओं से कहा, ‘‘तीन महीने पहले मैं इस समझौते को लेकर जो सोचता था, वह अब बदल गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्या होता है, देखेंगे। लेकिन बहुत ही निराशाजनक हालात हैं। चीन के साथ बहुत ही निराशाजनक बात हुई है क्योंकि एक महामारी फैली, जो नहीं होनी चाहिए थी और इसे रोका जा सकता था।’’ट्रम्प ने कहा कि जब चीन के साथ समझौता हुआ था तो वह बेहद उत्साहित थे। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन फिर वायरस आ गया, उन्होंने ऐसा कैसे होने दिया? और यह चीन के दूसरे वर्गों में कैसे नहीं पहुंचा? उन्होंने इसे वुहान से बाहर निकलने से कैसे रोका? लेकिन उन्होंने इसे अमेरिका समेत बाकी दुनिया में जाने से नहीं रोका, ऐसा क्यों? बीजिंग में तो यह नहीं फैला, अन्य स्थानों पर भी नहीं।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट