लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दक्षिण कोरिया में नई चुनौती, ठीक हो चुके मरीज फिर हो रहे बीमार, कल आए 100 से ज्यादा ऐसे मामले

By विनीत कुमार | Updated: April 14, 2020 09:28 IST

Coronavirus: दक्षिण कोरिया ने लगातार संदिग्धों की टेस्ट कर अपने यहां बहुत हद तक कोरोना महामारी को नियंत्रित किया है। हालांकि, अब उसके सामने एक चुनौती है।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण कोरिया में ठीक हो रहे मरीज में फिर उभर रहे कोरोना के लक्षण, कई मामले आए सामनेवायरस के मानव शरीर के अंदर फिर से सक्रिय होने का अंदेशा, गलत टेस्ट की भी आशंका

दक्षिण कोरिया में सोमवार को 116 ऐसे कोरोना के मरीज सामने आए जो कुछ ही दिन पहले इससे ठीक हुए थे। हालांकि, नए कोरोना मामलों की बात करें तो सोमवार को केवल 16 केस ही सामने आए लेकिन ठीक हो चुके मरीजों में फिर से कोरोना के लक्षण ने नई चुनौती खड़ी कर दी है। अधिकारी दक्षिण कोरिया में अब भी इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर गलती कहा हुई। दक्षिण कोरिया में इससे पहले भी ऐसे कुछ और मामले सामने आ चुके हैं।

हालांकि, कोरिया सेंटर्स फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (केसीडीसी) के डायरेक्टर जियोंग इयून कियोंग ने आशांका जताई है कि ठीक हुए मरीजों के फिर से संक्रमित होने से अधिक ये संभव है कि उनके अंदर वायरस फिर से सक्रिय हो गया हो। वहीं, कुछ और विशेषज्ञ ये मान कर भी चल रहे हैं कि गलत टेस्ट के नतीजों के कारण ऐसी स्थिति सामने आ रही है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप की मांग पर दक्षिण कोरिया करीब 6 लाख कोरोना टेस्ट किट अमेरिका भी भेजने जा रहा है। दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में आए हैं और वहां 22,000 से भी ज्यादा लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है। 

चीन की सीमा से लगे दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले शुरुआत में तेजी से बढ़े थे, लेकिन देश ने व्यापक पैमाने पर ‘संदिग्धों का पता लगाने, उनकी जांच और इलाज करने की रणनीति अपना कर’ इस महामारी को बहुत हद तक नियंत्रित कर लिया है। इस बीच दक्षिण कोरिया में अब भी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसदक्षिण कोरियाचीनअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल