लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: यूरोप में तीन लाख से ज्यादा लोग संक्रमित, विशेषज्ञ ने कहा- इटली में वायरस संक्रमण जल्द चरम पर होगा..

By भाषा | Updated: March 28, 2020 05:41 IST

कोरोना वायरस से यूरोप सबसे ज्यादा प्रभावित महाद्वीप बन गया है। इसके बाद सबसे ज्यादा मामले एशिया से आए हैं। यहां 102,043 मामले अब तक सामने आए हैं जिनमें से 3,683 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देयूरोप में कोरना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तीन लाख से पार हो चुकी है। इनमें से आधे से ज्यादा मामले इटली (86,498) और स्पेन (64,059) से हैं।एएफपी द्वारा हासिल किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यूरोप में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम चार बजे तक 305,851 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 18,289 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूरोप में कोरना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तीन लाख से पार हो चुकी है। इनमें से आधे से ज्यादा मामले इटली (86,498) और स्पेन (64,059) से हैं। एएफपी द्वारा हासिल किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यूरोप में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम चार बजे तक 305,851 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 18,289 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस से यूरोप सबसे ज्यादा प्रभावित महाद्वीप बन गया है। इसके बाद सबसे ज्यादा मामले एशिया से आए हैं। यहां 102,043 मामले अब तक सामने आए हैं जिनमें से 3,683 लोगों की मौत हो चुकी है।

इटली में वायरस संक्रमण जल्द चरम पर होगा लेकिन देनी होगी और कुर्बानी : विशेषज्ञ

विशेषज्ञों का आकलन है कि यूरोप के सबसे अधिक प्रभावित इटली में कोरोना वायरस का संक्रमण आने वाले कुछ दिनों में चरम पर पहुंच जाएगा लेकिन क्षेत्रीय प्रशासन ने इलाज कर रहे चार और प्रमुख चिकित्सकों की मौत के मद्देनजर चेतावनी दी है कि संकट का दौर अभी टला नहीं है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान ने एहतियातन संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन का सुझाव दिया था जिसके नतीजे जल्द सामने आने लगेंगे।

बता दें कि इटली में अबतक कोरोना वायरस के संक्रमण से करीब 8,100 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 80 हजार लोग संक्रमित हैं। संस्थान के प्रमुख सिल्वियो ब्रुसाफेर्रो ने कहा, ‘‘मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं। हम अभी भी संक्रमण के चरम पर नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘संक्रमण की दर में कमी आई है जिससे हमें भरोसा हुआ कि संक्रमण बंद हो गया, हम अगले कुछ दिनों में चरम पर पहुंच जाएंगे। ’’

हालांकि विषाणु विशेषज्ञ फैबिरिजियो प्रेग्लियास्को ने चेतावनी दी कि इसकी वजह से लॉकडाउन के उपाय में ढील नहीं दी जानी चाहिए। इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे ने पिछले हफ्ते कहा था कि पूर्व में घोषित तीन अप्रैल तक की बंदी लंबे समय तक रहेगी हालांकि, उन्होंने इसकी अवधि नहीं बताई। इस बीच संकट शुरू होने के बाद पहली बार गुरुवार को रोजाना होने वाले मौतों की संख्या में कमी आई।

हालांकि, सबसे अधिक प्रभावित उत्तर के क्षेत्रीय प्रशासन ने चेतावनी दी कि अस्पतालों पर अब भी बहुत दबाव है। इटली प्रशासन के मुताबिक शुक्रवार तक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 44 तक पहुंच गई है जबकि 6,500 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हुए हैं।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसइटलीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

क्रिकेटENG vs ITA: इटली को हराकर इंग्लैंड ने सुपर-8 में मारी एंट्री, रोमांचक मुकाबले में 24 रनों से मिली जीत

क्रिकेटNepal vs Italy T20 World Cup 2026: 124 नाबाद रन, तीसरी बड़ी साझेदारी, मोस्का भाई की पारी, 76 गेंद, 124 रन, 8 चौके और 9 छक्के

क्रिकेटNepal vs Italy: 123 पर ढेर नेपाल, इटली ने दर्ज की पहली जीत, 10 विकेट से हराया, पहले विकेट के लिए जस्टिन और एंथनी ने 124 रन की साझेदारी की

क्रिकेटSCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की 73 रनों की बड़ी जीत, मुन्से और लीस्क ने इटली को किया नेस्तनाबूद

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना