Coronavirus: विश्व भर में तीन अरब से ज्यादा लोगों को घरों के अंदर ही रहने को कहा गया
By भाषा | Updated: March 26, 2020 05:54 IST2020-03-26T05:54:54+5:302020-03-26T05:54:54+5:30
दुनिया भर में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 20 हजार का आंकड़ा पार कर गई है। दिसम्बर में चीन में इस वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद 181 देशों में इससे प्रभावित लोगों के 427,940 मामले दर्ज किये गये।

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)
Highlightsविश्व भर में फैली कोरोना वायरस महामारी से लड़ने में सरकारों की जद्दोजहद के बीच करीब 70 देशों के तीन अरब लोगों को घरों के अंदर ही रहने को कहा गया है।अर्जेंटीना, ब्रिटेन, फ्रांस, भारत और इटली तथा अमेरिका के कई राज्यों ने अनिवार्य ‘लॉकडाउन’ उपाय लागू किये हैं। अन्य ने कर्फ्यू और सामाजिक मेलजोल से दूरी जैसे उपाय अपनाये हैं।
विश्व भर में फैली कोरोना वायरस महामारी से लड़ने में सरकारों की जद्दोजहद के बीच करीब 70 देशों के तीन अरब लोगों को घरों के अंदर ही रहने को कहा गया है।
समाचार एजेंसी एएफपी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अर्जेंटीना, ब्रिटेन, फ्रांस, भारत और इटली तथा अमेरिका के कई राज्यों ने अनिवार्य ‘लॉकडाउन’ उपाय लागू किये हैं। अन्य ने कर्फ्यू और सामाजिक मेलजोल से दूरी जैसे उपाय अपनाये हैं।