लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोरोना से पिछले 24 घंटों में 4491 लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या पहुंची 32 हजार के पार

By भाषा | Updated: April 17, 2020 09:21 IST

अमेरिकाः इस हफ्ते न्यूयार्क सिटी ने घोषणा की थी कि मृतक संख्या में 3778 लोगों की मौत के ऐसे मामलों को शामिल किया जाएगा जिनमें व्यक्ति की मौत की संभावित वजह यह वैश्विक महामारी है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 32,917 पर पहुंच गई।अमेरिका में बीते 24 घंटों में संक्रमण के कारण 4,491 लोगों की मौत हुई।

वाशिंगटन: अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 32,917 पर पहुंच गई। ‘जॉन्स हॉपकिन्स’ विश्वविद्यालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में संक्रमण के कारण 4,491 लोगों की मौत हुई जो वैश्विक महामारी के कारण एक दिन में मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है। मौत के इन आंकड़ों में वे मामले शामिल हैं जिनमें मौत की वजह कोविड-19 के होने का संदेह है।

इन मामलों को पहले के आंकड़ों में शामिल नहीं किया गया था। इस हफ्ते न्यूयार्क सिटी ने घोषणा की थी कि मृतक संख्या में 3,778 लोगों की मौत के ऐसे मामलों को शामिल किया जाएगा जिनमें व्यक्ति की मौत की संभावित वजह यह वैश्विक महामारी है।

कोविड-19 के कारण दुनिया में सर्वाधिक लोगों की मौत अमेरिका में हुई है। इटली में कोरोना वायरस के कारण 22,170 लोगों, स्पेन में 19,130 लोगों और फ्रांस में 17,920 लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका में संक्रमण के 6,67,800 से अधिक मामले सामने आए। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल