लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोरोना ने मचाया कोहराम, संक्रमण से एक दिन में 2100 से ज्यादा मौत: ‘जॉन्स हॉपकिन्स’ विश्वविद्यालय का आंकड़ा

By भाषा | Updated: April 11, 2020 14:18 IST

‘जॉन्स हॉपकिन्स’ विश्वविद्यालय के आंकड़ा के मुताबिक, शुक्रवार रात अमेरिका में 18,679 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई जो इटली से कुछ ही कम है।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूयॉर्क में कुल 1,70,000 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा कई देश में कोरोना से संक्रमित लोगों के कुल आंकड़ा से भी ज्यादा है।

वाशिंगटन: अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 2,108 लोगों की मौत होने के बाद वह विश्व का पहला ऐसा देश है जहां एक ही दिन में कोविड-19 से 2,000 से ज्यादा मौत हुई हो। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक संक्रमित व्यक्तियों के लिहाज से भी अमेरिका विश्व में सबसे ऊपर है और यहां संक्रमितों की संख्या 5,00,000 के पार पहुंच गई है।

पूरे यूरोप और अमेरिका में फैलने से पहले पिछले साल दिसंबर में चीन में शुरू हुए कोरोना वायरस के प्रकोप ने वहां अब तक 3,339 लोगों की जान ली है और कुल 81,000 लोगों को संक्रमित किया है।

विश्वविद्यालय के आंकड़ों में कहा गया है कि मृतकों के हिसाब से देखें तो अमेरिका जल्द ही इटली से आगे निकल जाएगा जहां अब तक कोविड-19 मृतकों की संख्या 18,848 है। शुक्रवार रात, अमेरिका में 18,679 मौत हुई जो इटली से कुछ ही कम है।

स्पेन में 16,000 से ज्यादा लोगों की और जर्मनी में करीब 13,000 लोगों की मौत हुई है। इसमें बताया गया कि शुक्रवार रात तक कोरोना वायरस से 2,108 अमेरिकियों की मौत हो गई और 5,00,399 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

अमेरिका में संक्रमितों की संख्या अन्य शीर्ष देशों के आंकड़ें साथ मिला देने से भी ज्यादा हैं। स्पेन में संक्रमितों की संख्या 1,58,000, इटली में 1,47,000, जर्मनी में 1,22,000 और फ्रांस में 1,12,000 है। कोविड-19 मृतकों के केंद्र के तौर पर उभरे न्यूयॉर्क में कुल 1,70,000 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जो किसी अन्य देश से ज्यादा है।

न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस से 7,800 से अधिक लोगों की मौत हुई है। वहीं न्यू जर्सी में करीब 2,000 मौत हुई है और 54,000 से अधिक संक्रमित हैं। इस हफ्ते के शुरू होने से पहले, कोरोना वायरस के विषय पर व्हाइट हाउस कार्यबल के सदस्यों ने अमेरिका में एक से दो लाख लोगों की मौत का अनुमान जताया था।

एक ओर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि मौत के लिहाज से यह हफ्ता “ भयावह, अत्यंत भयावह’’ होने जा रहा है वहीं अमेरिकी सर्जन जनरल जेरोम एडम्स ने कहा था कि यह हफ्ता देश की 9/11 और पर्ल हार्बर जैसी भयावह यादें ताजा कर देगा।

शुक्रवार को, ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा था कि नये अनुमानों के तहत मृतकों का आंकड़ा 60,000 से नीचे रह सकता है। उन्होंने कहा, “यह यकीन करना बेहद मुश्किल है कि अगर आपके यहां 60,000 मौत होती है, तो आप कभी खुश नहीं हो सकते लेकिन यह जितना हमें शुरू में बताया गया था और हम सोच रहे थे उससे बहुत-बहुत कम है।

उन्होंने कहा था कि कम से कम 100 से 2,20,000 के बीच मौत होगी और अगर हम कुछ नहीं करते तो यह 22 लाख तक पहुंच सकता है। लेकिन यह लोगों के अद्भुत संकल्प को दिखाता है।”

ट्रंप ने राष्ट्रीय आपदा की घोषणा की है और लगभग सभी 50 राज्यों के लिए बड़ी आपदा की घोषणा अधिसूचित की है तथा 33 करोड़ आबादी में से 95 प्रतिशत से अधिक घरों के भीतर रहने के आदेश के तहत जीवन बिता रहे हैं। हालांकि कुछ अमेरिकी राज्यों ने घरों पर रहने संबंधी आदेश जारी करने से मना कर दिया है।

ईश्वर के संरक्षण में भरोसा जताते हुए और अर्थव्यवस्था को बचाए रखने का रुख अपनाते हुए इन राज्यों ने यह आदेश जारी करने से इनकार कर दिया है। वहीं दो राज्य - दक्षिण डकोटा और आयोवा ने ईस्टर नजदीक आने के साथ ही बीमारी के खात्मे को लेकर कई दिनों तक सामूहिक प्रार्थना करने का आधिकारिक आह्वान किया है। इसक अलावा उत्तरी डकोटा, नेब्रास्का, अरकनसास, उत्तरपूर्वी ओहियो में भी इसी तरह की स्थिति है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सइटली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल