लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दुनियाभर में डेढ़ लाख से ज्यादा मामले, संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी करेंगे घर से काम

By भाषा | Updated: March 15, 2020 07:25 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या शनिवार को 150,000 से अधिक हो गई। आधिकारिक सूत्रों से संकलित आंकड़ों से यह जानकारी मिली। इटली में शनिवार को संक्रमण के 3,497 नए मामले दर्ज किये गये, जिससे वैश्विक आंकड़ा 151,797 पहुंच गया। इस संक्रमण से अब तक 137 देशों में 5,764 मौतें हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया भर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या शनिवार को 150,000 से अधिक हो गई। इटली में शनिवार को संक्रमण के 3,497 नए मामले दर्ज किये गये, जिससे वैश्विक आंकड़ा 151,797 पहुंच गया।

दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या शनिवार को 150,000 से अधिक हो गई। आधिकारिक सूत्रों से संकलित आंकड़ों से यह जानकारी मिली। इटली में शनिवार को संक्रमण के 3,497 नए मामले दर्ज किये गये, जिससे वैश्विक आंकड़ा 151,797 पहुंच गया। इस संक्रमण से अब तक 137 देशों में 5,764 मौतें हुई हैं।

पिछले साल दिसंबर से इटली में अब तक कुल 21,157 मामलों की पुष्टि हुई है और 1,441 मौतें दर्ज की गई हैं। चीन के बाद इटली इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। 

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के कारण संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी घर से काम करेंगे

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र के सभी कर्मचारियों को 16 मार्च से 12 अप्रैल तक घर से काम करने और फोन से संपर्क करने के लिए कहा गया है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि कार्यस्थल पर उनकी भौतिक उपस्थिति की आवश्यकता नहीं है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में चिकित्सा निदेशक सहित वरिष्ठ प्रबंधन के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने यह एहतियाती कदम उठाने का निर्णय लिया है।

गुतारेस और वरिष्ठ प्रबंधन स्थिति की निगरानी कर आवश्यकतानुसार निवारक उपाय करेंगे। गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने दैनिक प्रेस वार्ता में कहा कि संयुक्त राष्ट्र भवन में लोगों की आवाजाही कम करने के उपाय किए जा रहे हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसइटलीचीनसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना