लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: यूरोप में कोरोना के 10 लाख से ज्यादा मामले, फ्रांस में 395 और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 19,718 हुई

By भाषा | Updated: April 20, 2020 05:46 IST

रोग नियंत्रण यूरोपीय केंद्र (ईसीडीसी) ने कहा है कि यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और करीब 1,00,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देरोग नियंत्रण यूरोपीय केंद्र (ईसीडीसी) ने कहा है कि यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और करीब 1,00,000 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को ईसीडीसी की वेबसाइट पर जारी तालिका के मुताबिक, महाद्वीप में स्पेन में सबसे अधिक 1,91,726 मामले सामने आये हैं, जिसके बाद इटली, जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस का स्थान है।

रोग नियंत्रण यूरोपीय केंद्र (ईसीडीसी) ने कहा है कि यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और करीब 1,00,000 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को ईसीडीसी की वेबसाइट पर जारी तालिका के मुताबिक, महाद्वीप में स्पेन में सबसे अधिक 1,91,726 मामले सामने आये हैं, जिसके बाद इटली, जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस का स्थान है।

इसके मुताबिक, यूरोप में इटली में सबसे अधिक 23,277 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद स्पेन, फ्रांस, ब्रिटेन और बेल्जियम का स्थान है। तालिका के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के दुनियाभर में सामने आए कुल मामलों में करीब आधे मामले यूरोप से ही हैं। इसी तरह, आधी से अधिक मौतें भी इसी महाद्वीप में हुई हैं। एपी शफीक सुभाष सुभाष

फ्रांस में कोरोना वायरस से 395 और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 19,718 हुई

फ्रांस में कोरोना वायरस के संक्रमण से रविवार को गत 24 घंटे में 395 लोगों की मौत के साथ कुल मौतों की संख्या 19,718 तक पहुंच गई है। हालांकि, नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। फ्रांस के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी जेरोम सालोमॉन ने पत्रकारों बताया कि 395 मृतकों में 227 ने अस्पताल में और 168 ने नर्सिंग होम में दम तोड़ा। इसके साथ देश में कोरोना वायरस महामारी से मरने वाले वालों की संख्या 19,718 हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसफ़्रांसइटलीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला