लाइव न्यूज़ :

कोरोना को लेकर नई जानकारी, इंसान की त्वचा पर कितनी देर जिंदा रहता है वायरस, जापान के शोधकर्ताओं ने बताया

By विनीत कुमार | Updated: October 18, 2020 11:59 IST

Coronavirus: कोरोना वायरस को लेकर लगातार शोध पूरी दुनिया में अभी भी जारी हैं और जानकारियां सामने भी आ रही हैं। अब तक दुनिया भर में करीब 4 करोड़ लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से बचने के लिए हाथ धोते रहने और हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल सबसे जरूरीजापानी शोधकर्ताओं के रिसर्च में सामने आई बड़ी बात, बताया कितने घंटों तक त्वचा पर जिंदा रहता है ये वायरस

कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में जारी है। अमेरिका, ब्राजील, भारत में अभी सबसे ज्यादा मामले हैं। वहीं, यूरोप के कुछ देशों में भी तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है। स्पेन में ही पिछले कुछ दिनों से 20 हजार के करीब रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। 

इस वायरस के वैक्सीन को लेकर भी एकमत से पूरी दुनिया में कोई ठोस राय अभी तक नहीं सामने नहीं आ रही है। रूस ने जरूर वैक्सीन बनाने का दावा किया है। कई और देश भी इस दिशा में काम कर रहे हैं लेकिन फिलहाल कोरोना से राहत लोगों को नहीं मिल पा रही है। इस बीच नई रिसर्च में कोरोना वायरस को लेकर एक और अहम जानकारी सामने आई है।

जापान के शोधकर्ताओं ने ये जानकारी साझा की है। जापान के शोधकर्ताओं ने जो नतीजा दिया है, उससे ये भी एक बार फिर साफ हो जाता है क्यों कोरोना से बचने के लिए बार-बार अच्छे से हाथ धोना जरूरी है। दरअसल, जापान के शोधकर्ताओं ने ये पता लगाया है कि इंसानों की त्वचा पर कोरोना वायरस करीब 9 घंटे तक जिंदा रह सकता है।

कोरोना के इंसानी त्वचा पर जिंदा रहने की क्षमता बनाती है इसे खतरनाक

आम तौर पर फ्लू वायरस पैथोजन मानव की त्वचा पर 1.8 घंटे तक ही जिंदा रहता है। दूसरी ओर कोरोना वायरस में ये क्षमता कहीं अधिक है। ये अहम शोध इस महीने क्लिनिकल इंफेक्सियस डिजिज जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

इसमें कहा गया है, 'SARS-CoV-2 (कोविड-19 संक्रमण वाला वायरस) के मानव की त्वचा पर 9 घंटे जिंदा रहने की क्षमता संपर्क से संक्रमण के खतरे को बहुत बढ़ा देती है। ये IAV (इंफ्लूएंजा-ए वायरस) के खतरे से कहीं अधिक है और इसलिए ये महामारी तेजी से फैलती है।'

शोध के लिए मृत इंसान के त्वचा से लिए नमूने

इस रिसर्च के लिए शोध दल ने मौत के लगभग एक दिन बाद, शव परीक्षण नमूनों से एकत्रित त्वचा का परीक्षण करने के बाद ये नतीजे निकाले हैं। कोरोनो वायरस और फ्लू वायरस दोनों को इथेनॉल लगाने से 15 सेकंड के भीतर निष्क्रिय किया जा सकता है। इथेनॉल का इस्तेमाल ही हैंड सैनेटाइजर में किया जाता है।

अध्ययन में कहा गया है कि त्वचा पर SARS-CoV-2 के लंबे समय तक जीवित रहने से कॉन्टैक्ट ट्रांसमिशन का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में हाथ की सफाई इस खतरे को कम कर सकती है।

यह शोध विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से दी गई उन गाइडलाइन की भी पुष्टि करती है जिसमें बार-बार हाथ धोने और हैंडसैनेटाइज का प्रयोग करने की बात कही गई है। बता दें कि कोरोना वायरस पिछले साल चीन से फैलना शुरू हुआ था। इसके बाद अब इसने महामारी का रूप ले लिया है। पूरी दुनिया में लगभग 40 मिलियन लोग अब तक इससे संक्रमित हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा