लाइव न्यूज़ :

WHO पर अमेरिका और चीन में ठनी, UNO ने कहा-डब्ल्यूएचओ की जगह कोई नहीं ले सकता, अधिक संसाधनों की जरूरत

By भाषा | Updated: May 18, 2020 20:58 IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन को लेकर चीन और अमेरिका में तलवार खींच गई है। अमेरिका का कहना है कि कोरोना वायरस के लिए चीन ही जिम्मेदार है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डब्ल्यूएचओ पर आरोप लगाया कि जानते हुए भी अनदेखी की। चीन पर कुछ नहीं बोला। उन्होंने फंड रोक दी।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया भर में सदस्य देशों को दिशानिर्देश, प्रशिक्षण एवं आवश्यक जांच, इलाज तथा सुरक्षात्मक उपकरण के साथ लोगों की जान बचाने में मदद कर रहे हैं। गुतारेस ने विकासशील देशों पर महामारी के विनाशकारी प्रभाव को लेकर भी चिंता जाहिर की।

संयुक्त राष्ट्रःसंयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने सोमवार को कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की जगह कोई नहीं ले सकता और कोविड-19 के विनाशकारी प्रभाव का सामना कर रहे विकासशील देशों को सहायता मुहैया करने के लिये इसे अधिक संसाधनों की जरूरत है।

गुतारेस ने महामारी से निपटने में वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी की आलोचना के बीच यह कहा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि समूचा संयुक्त राष्ट्र परिवार डब्ल्यूएचओ में अपने हजारों सहकर्मियों के साथ खड़ा है, जो दुनिया भर में सदस्य देशों को दिशानिर्देश, प्रशिक्षण एवं आवश्यक जांच, इलाज तथा सुरक्षात्मक उपकरण के साथ लोगों की जान बचाने में मदद कर रहे हैं।

गुतारेस ने विकासशील देशों पर महामारी के विनाशकारी प्रभाव को लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने 73 वें विश्व स्वास्थ्य सभा के उदघाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘डब्ल्यूएचओ की जगह कोई नहीं ले सकता। इसे और अधिक संसाधनों की जरूरत है, खासतौर पर विकासशील देशों को मदद मुहैया करने में, जो हमारी सबसे बड़ी चिंता हैं। ’’

गौरतलब है कि अमेरिका ने महामारी से निपटने के डब्ल्यूएचओ के तरीको को लेकर उसकी सख्त आलोचना की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस वैश्विक स्वास्थ्य संस्था को कोष का आवंटन रोक दिया है। ट्रंप ने जिनेवा स्थित संगठन की आलोचना करते हुए कहा कि यह ‘चीन केंद्रित’ है और वायरस के बारे में कई चीजों पर यह गलत रहा है।

गुतारेस ने पिछले महीने की अपनी इस टिप्पणी को दोहराया कि महामारी के नियंत्रित होने के बाद एक वक्त आएगा, जब यह समझने के लिये विचार किया जाएगा कि इस तरह की महामारी कैसे उत्पन्न हुई और पूरे विश्व में यह कैसे फैल गई। उन्होंने कहा कि यह वक्त एकजुटता का है, इस वायरस को रोकने के लिये अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिल कर काम करने का है। उन्होंने जी 20 देशों से तत्काल ही एक व्यापक वित्तीय सहायता पैकेज की घोषणा करने की अपील की, जो वैश्विक जीडीपी के दोहरे अंक प्रतिशत वाला हो। 

टॅग्स :वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनसंयुक्त राष्ट्रदिल्लीअमेरिकाकोरोना वायरसचीनडोनाल्ड ट्रम्पशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट