लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः पाकिस्तान में एक और मंत्री की मौत, अब तक दो मिनिस्टर सहित 5 MLA गंवा चुके हैं जान, दो पूर्व पीएम संक्रमित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2020 16:52 IST

पाकिस्तान में कोरोना वायरस का मामला लगातार बढ़ रहा है। देश में कोविड-19 मरीज संख्या बढ़कर 165,062 हो गए हैं। वहीं मरने वाले की संख्या में इजाफा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्दे'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने गिलगित के शहर अस्पताल के एक डॉक्टर के हवाले से बताया कि गिलगित-बाल्तिस्तान के कृषि मंत्री जांबाज खान (64) बीते चार दिन से वेंटिलेटर पर थे।डॉक्टर ने कहा कि उन्हें हृदय संबंधी बीमारी और मधुमेह भी था। दिआमेर जिले के वरिष्ठ नेता मलिक मिस्कीन का भी यही डॉक्टर इलाज कर रहे हैं।पांच बार विधायक रहे खान गिलगित-बाल्तिस्तान में पाकिस्तान मुस्लिम लीग के संस्थापक सदस्य थे।

इस्लामाबादः  पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को प्रांतीय सरकार के एक मंत्री की कोविड-19 से मौत हो गई। वह पिछले सप्ताह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने गिलगित के शहर अस्पताल के एक डॉक्टर के हवाले से बताया कि गिलगित-बाल्तिस्तान के कृषि मंत्री जांबाज खान (64) बीते चार दिन से वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टर ने कहा कि उन्हें हृदय संबंधी बीमारी और मधुमेह भी था। दिआमेर जिले के वरिष्ठ नेता मलिक मिस्कीन का भी यही डॉक्टर इलाज कर रहे हैं।

पांच बार विधायक रहे खान गिलगित-बाल्तिस्तान में पाकिस्तान मुस्लिम लीग के संस्थापक सदस्य थे। पाकिस्तान में अब तक दो प्रांतीय मंत्रियों सहित पांच विधायक कोरोना वायरस के चलते जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी तथा यूसुफ रजा गिलानी समेत कई शीर्ष नेता इससे संक्रमित पाए गए हैं। 

कोविड-19 से जान जाने के बाद देश में मृतक संख्या 3200 के पार

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 136 लोगों की मौत के साथ देश में संक्रमण से मौतों का आंकड़ा 3,229 हो गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 के 4,944 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 1,65,062 हो गए। अभी तक देश में 61,383 लोग ठीक हो चुके हैं।

आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के 61,678 मामले पंजाब में ,सिंध में 62,269 , ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में 20,182 , इस्लामाबाद में 9,941 , बलूचिस्तान में 8,998 गिलगित बल्तिस्तान में 1,225 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 769 मामले हैं। मंत्रालय ने बताया कि 136 और लोगों की मौत बाद देश में मरने वालों की संख्या कि 3,229 हो गई है। उसने बताया कि देश में अभी तक कुल 10,11,106 लोगों की कोरोना वायरस की जांच की गई है, जिनमें से 28,824 लोगों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई।

टॅग्स :पाकिस्तानकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकोविड-19 इंडियाचीनइमरान खानअमेरिकावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?