लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दक्षिण अफ्रीका में हिंदू धार्मिक नेता के अंतिम संस्कार का हुआ सीधा प्रसारण, ये थी वजह

By भाषा | Updated: April 7, 2020 11:51 IST

Coronavirus: श्री रामकृष्ण धाम के अधिकारियों ने बताया कि स्वामी प्रेमानंद पुरी का निधन निमोनिया की वजह से हुआ। उनकी दो बार कोविड-19 संबंधी भी जांच की गई।

Open in App
ठळक मुद्देस्वामी प्रेमानंद पुरी का निधन निमोनिया की वजह से हुआ, कोविड की नहीं हुई थी पुष्टिदक्षिण अफ्रीका के लेनासिया में स्वामी प्रेमानंद पुरी के बड़ी संख्या में अनुयायी हैं

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका में एक हिंदू धार्मिक नेता के अंतिम संस्कार का सीधा प्रसारण किया गया क्योंकि देश में कोरोना वायरस के खतरे और 21 दिन के बंद की वजह से उनके अनुयायी अंतिम संस्कार में हिस्सा नहीं ले पाए।

श्री रामकृष्ण धाम के अधिकारियों ने बताया कि स्वामी प्रेमानंद पुरी का निधन निमोनिया की वजह से हुआ। उनकी दो बार कोविड-19 संबंधी जांच भी की गई लेकिन उनके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई। इस धाम को स्वामी प्रेमानंद पुरी ने 2001 में स्थापित किया था।

जोहानिसबर्ग के दक्षिण में स्थित लेनासिया में स्वामी प्रेमानंद पुरी के बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। लेनासिया में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। धाम के हजारों अनुयायियों को अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने के लिए कहा गया था क्योंकि दक्षिण अफ्रीका में बंद की वजह से अंतिम संस्कार में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं।

स्वामी प्रेमानंद ने खासकर बच्चों के लिए कई मानवीय कार्य किए। उन्होंने धाम में बच्चों का सालाना सांस्कृतिक महोत्सव भी शुरू किया जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों के बच्चों ने हिस्सा लिया था।

टॅग्स :कोरोना वायरससाउथ अफ़्रीकाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

क्रिकेटSA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

क्रिकेटटी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका, टोनी डी जोरजी और डोनोवन फरेरा बाहर, इन खिलाड़ी को मौका

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा