लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: जापानी क्रूज जहाज के तीसरे यात्री की मौत, संक्रमण के 57 और मामले सामने आये

By भाषा | Updated: February 24, 2020 04:30 IST

जहाज पर संक्रमण के 57 और मामले सामने आये हैं। बयान के मुताबिक, कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि के बाद डायमंड प्रिंसेस पर सवार व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रिंसेस क्रूज जहाज पर सवार तीसरे यात्री की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गई। बयान में व्यक्ति की मौत का कारण 'निमोनिया' बताया गया है।

जापान में पृथक खड़े किए गए डायमंड प्रिंसेस क्रूज जहाज पर सवार तीसरे यात्री की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गई। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। एक बयान में कहा गया है कि मंत्रालय ने मृतक की पहचान करीब 80 वर्षीय जापानी व्यक्ति के रूप में की।

मंत्रालय ने बताया कि जहाज पर संक्रमण के 57 और मामले सामने आये हैं। बयान के मुताबिक, कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि के बाद डायमंड प्रिंसेस पर सवार व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हालांकि, बयान में इस बारे में जानकारी नहीं दी गई कि पीड़ित की कब जांच की गई और कहां उसका इलाज किया गया। बयान में व्यक्ति की मौत का कारण 'निमोनिया' बताया गया है।

इससे पहले बृहस्पतिवार को करीब 80 वर्षीय दो अन्य जापानी बुजुर्गों की मौत के बाद वायरस के संक्रमण से मौत का यह तीसरा मामला सामने आया है। जहाज को पृथक खड़ा किए जाने के बावजूद इस पर सवार 691 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। 

टॅग्स :कोरोना वायरसजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा