लाइव न्यूज़ :

दुनियाभर में आयोजित होने वाले धार्मिक सभाओं के जरिए भी कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है: रिपोर्ट में खुलासा

By अनुराग आनंद | Updated: April 3, 2020 15:24 IST

कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से फैलेने के कई वजह हैं जिनमें लॉकडाउन तोड़ने या कई लोगों के इकट्ठा की वजह से संक्रमण का फैलना एक बहूत बड़ा कारण है

Open in App
ठळक मुद्देवॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपने रिसर्च में जब यह जानने की कोशिश की कि दुनिया के किन देशों में किन वजहों से कोरोना वायरस का संक्रमण कम या ज्यादा फैल रहा है।इसमें यह बात उभर कर सामने आया है कि धार्मिक सभा व तीर्थ यात्रा की वजह से कोरोना का संक्रमण कई देशों में तेजी से फैला है। 

नई दिल्ली: इन दिनों दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। हर देश अपने क्षमता मुताबिक इस कोरोना महामारी की संकट से लड़ने की कोशिश कर रहा है। ऐसे वक्त में कोरोना महामारी के फैलने की वजह व रोकने के उपाय को लेकर भी दुनियाभर की अलग-अलग संस्थाओं द्वारा रिसर्च किया जा रहा है। 

कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से फैलेने के कई वजह हैं जिनमें लॉकडाउन तोड़ने या कई लोगों के इकट्ठा की वजह से संक्रमण का फैलना एक बहूत बड़ा कारण है।  इसके अलावा, अलग-अलग धर्म के लोगों द्वारा अपनी आस्था में विश्वास रखने की वजह से आयोजित कार्यक्रमों व तीर्थ यात्री आदि की वजहों से भी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। 

इसी क्रम में वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपने रिसर्च में जब यह जानने की कोशिश की कि दुनिया के किन देशों में किन वजहों से कोरोना वायरस का संक्रमण कम या ज्यादा फैल रहा है तो इसमें यह बात उभर कर सामने आया है कि धार्मिक सभा व तीर्थ यात्रा की वजह से कोरोना का संक्रमण कई देशों में तेजी से फैला है। 

रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख है कि मलेशिया ने स्कूलों, कार्यालयों और प्रार्थना स्थलों को बंद कर दिया है क्योंकि देश में एक इस्लामिक धार्मिक सभा से जुड़े लोगों के माध्यम से कोरोनोवायरस का संक्रमण काफी फैल गया। 

बता दें कि मलेशिया के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों की वजह से ही संक्रमण सिंगापुर से लेकर ब्रुनेई तक पहुंच गया है। इस बात की पुष्टि इस रिसर्च के दौरान हुई है। 

इसके साथ ही 18 मार्च 2020 को लिखे इस लेख में यह बात भी सामने आई है कि पाकिस्तान में बड़ी संख्या में लोग धार्मिक यात्रा व कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद ईरान से लौटे थे, जिनके माध्यम से पाकिस्तान सोसाइटी में भी यह वायरस काफी तेजी से फैला था। यही नहीं वहां के स्वास्थ्य अधिकारी भी इस बीमारी को सही से ट्रैक नहीं कर पाए। 

इस रिपोर्ट में साफ है कि मुस्लिम बहुल मलेशिया में पिछले एक हफ्ते में, अधिकारियों ने राजधानी कुआलालंपुर में लगभग 16,000 लोगों के इस्लामिक धार्मिक सभा से जुड़े लोगों की और इनसे फैले 513 मामलों की सूचना दी है। इससे साफ हो जाता है कि दुनिया के कई देशों में धार्मिक सभा व यात्रा के माध्यम से कोरोना के संक्रमण बढ़े हैं।

आपको बता दें कि यह किसी एक धर्म की बात नहीं है लगभग सभी धर्म को लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का सही समय पर पालन नहीं किया गया, जिसकी वजह से इन देशों में आज कोरोना महामारी का रूप ले चुका है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाधार्मिक खबरेंपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला